CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud Account Case : साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud Account Case : साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
08/09/2026
Share
Cyber Fraud Account Case
Cyber Fraud Account Case : साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 सितम्बर। दुर्ग पुलिस ने म्यूल बैंक खाते के जरिए साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में शामिल दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुपेला थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए यशपाल सिंह उर्फ लक्की पाजी (38), निवासी रामनगर और हेमंत दास दखानी (50), निवासी सिंधी कॉलोनी रायपुर को पकड़ा है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। (Cyber Fraud Account Case)

Contents
  • साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में होते थे खातों का इस्तेमाल : Cyber Fraud Account Case 
  • 2 हजार से 15 हजार रुपए तक मिलता था कमीशन
  • तिल्दा के दो बैंकों से जुड़े मिले खाते : Cyber Fraud Account Case 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।

साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने में होते थे खातों का इस्तेमाल : Cyber Fraud Account Case 

पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी से हासिल रकम को एक बैंक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए कई खातों का इस्तेमाल किया गया था। बैंक खातों के लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान यशपाल और हेमंत की भूमिका सामने आई।

जांच में पता चला कि दोनों ने बैंक खातों के साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड भी दूसरे लोगों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम जमा होने के बाद उसे अलग-अलग खातों के जरिए आगे भेजा जाता था।

Cyber Fraud Account Case
Cyber Fraud Account Case : साइबर ठगी के लिए बैंक खाते देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार से 15 हजार रुपए तक मिलता था कमीशन

पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन और अन्य आर्थिक फायदे के लालच में बैंक खातों से जुड़ी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें करीब 2 हजार से 15 हजार रुपए तक कमीशन या अन्य लाभ मिलता था।

जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया गया। पुलिस ने बैंकिंग दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को भी जब्त किया है।

तिल्दा के दो बैंकों से जुड़े मिले खाते : Cyber Fraud Account Case 

मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस्तेमाल किए गए बैंक खातों का कनेक्शन रायपुर जिले के तिल्दा स्थित पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक से मिला। पुलिस ने इन खातों में हुए लेन-देन का विश्लेषण किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की।

आरोपियों की तलाश के बाद सुपेला थाना और एसीसीयू की टीम ने 6 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।

ख़बरें और भी हैं :Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट
रायपुर-रायगढ़ में तेज बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट:दुर्ग-राजनांदगांव में हवा की रफ्तार 60 किमी रहेगी, धमतरी-गरियाबंद में बिजली गिरेगी..
Fertilizer Scam Action  : खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित
Raipur Dog Walking Dispute: कुत्ता घुमाने को लेकर बढ़ा विवाद, निजी कंपनी कर्मचारी से कॉलोनी में मारपीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Suicide Case : रील देखते-देखते गया नेटवर्क, महिला ने कीटनाशक का सेवन; इलाज के दौरान मौत
Korba Suicide Case : रील देखते-देखते गया नेटवर्क, महिला ने कीटनाशक का सेवन; इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मोबाइल पर रील और…

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: बारिश थमी तो बढ़ा तापमान

Weather Rain Alert : बारिश थमने के बीच…

Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर
Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स…

Durg Employee Threat FIR
Durg Employee Threat FIR : केबल कर्मचारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो लोगों पर FIR

Durg Employee Threat FIR :पुलिस अब शिकायत में…

Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति
Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति

छत्तीसगढ़ की सियासत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?