CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share
Rural Protest
Rural Protest

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र स्थित डोंगा-कोहरौद में सड़क निर्माण की मांग (Rural Protest) को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार देर शाम एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी समय पर मौके पर नहीं पहुंची।

इधर, मंगलवार को लगातार हो रही बारिश के बीच ग्रामीणों ने बदहाल सड़क और जलभराव के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर भरे पानी में उतर गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि वर्षों से सड़क की बदहाली झेलने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

बारिश में भी नहीं रुका आंदोलन
मंगलवार सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश होती रही। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद आंदोलनकारी धरना स्थल से नहीं हटे। ग्रामीण पानी से लबालब भरी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते रहे।

उनका कहना है कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है। सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि वह सड़क कम और तालाब ज्यादा दिखाई देती है। इससे लोगों का आवागमन बाधित होता है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

बीच सड़क पर बैठकर नहाया ग्रामीण, VIDEO वायरल
आंदोलन के दौरान एक ग्रामीण ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में ग्रामीण पहले ऐसे चलता हुआ दिखाई देता है, जैसे वह रोज की तरह सुबह तालाब में स्नान करने जा रहा हो। लेकिन तालाब की ओर जाने के बजाय वह गांव के बीचोबीच जलभराव वाली सड़क पर पहुंच जाता है।

सड़क पर जमा पानी में बैठकर वह नहाना करना शुरू कर देता है। वीडियो में वह कहता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और मंत्री ओपी चौधरी जी देखिए हमारे गांव की सड़क तालाब बन चुकी है। मैं इसी सड़क पर नहाकर अपना विरोध दर्ज करा रहा हूं। हमें उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर मत कीजिए।

यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

15 वर्षों से बदहाल है पांच किलोमीटर की सड़क
ग्रामीणों के अनुसार, डोंगा-कोहरौद से बलौदाबाजार मार्ग का लगभग पांच किलोमीटर हिस्सा पिछले 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में है।

बरसात में सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है और बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से यह तालाब जैसी दिखती है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।

लिखित आश्वासन मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक प्रशासन सड़क निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

BJP Executive Committee : मोर्चा कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, पदाधिकारियों की अनुमति के बाद लगेगी अंतिम मुहर
Durg Knife Cake Incident: सड़क पर चाकू से केक काटने वाले 5 युवक गिरफ्तार, भिलाई में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी भी दबोचा गया
Digital Crop Survey Chhattisgarh : बेरोजगारों को राहत…! शिक्षित युवाओं को बनाया जाएगा सर्वेयर, करेंगे  डिजिटल फसल सर्वेक्षण
Hemchand Yadav University Website Hacked : हेमचंद यादव विवि की वेबसाइट हैक, अपशब्दों व धमकियों से भर दिया पेज
Pandum Cafe Bastar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

Ambikapur Road Accident
Ambikapur Road Accident : नेशनल हाईवे-43 पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत; तीसरा गंभीर

Ambikapur Road Accident : मृतक दोनों युवक करीब…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?