CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर-रायगढ़ में तेज बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट:दुर्ग-राजनांदगांव में हवा की रफ्तार 60 किमी रहेगी, धमतरी-गरियाबंद में बिजली गिरेगी..

रायपुर-रायगढ़ में तेज बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट:दुर्ग-राजनांदगांव में हवा की रफ्तार 60 किमी रहेगी, धमतरी-गरियाबंद में बिजली गिरेगी..

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जून |

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। रायपुर और दुर्ग में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वहीं प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के 7 जिलों और 26 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हफ्तेभर बारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी

उत्तरी हिस्से के 7 और 15 जिले में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर छत्तीसगढ़ के 7 जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ में यलो अलर्ट है।

वहीं अगले 3 घंटे सुबह 7 से 10 बजे तक बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, रायपुर, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर में अंधड़ चलेगी, बौछारें पड़ेंगी।

कोरिया में 70 मिलीमीटर बरसा पानी

पिछले 24 घंटे की बात करें तो 24 से अधिक जिलों में 78 से ज्यादा जगहों पर बारिश हुई है। औसतन बारिश 26.03 MM दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश 70 MM कोरिया जिले में हुई है। वहीं सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर माना का रहा।

सामान्य से 32% कम बरसा पानी

1 जून से अब तक यानी 26 जून तक प्रदेश में एक्चुअल बारिश 93.01 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जबकि सामान्य तौर पर इस महीने में अब तक 136.2 MM बारिश हो जानी चाहिए थी। इस लिहाज से करीबन 32% कम पानी प्रदेश में बरसा है।

लेकिन पिछले एक सप्ताह की बात करें तो प्रदेश में 59.9 MM बारिश हुई है। नॉर्मल कंडीशन में 19 जून से लेकर 25 जून तक 66.6 MM बारिश प्रदेश में होनी चाहिए। यानी आखिरी 7 दिन में सिर्फ 10% ही कम बारिश हुई है। पूरे महीने के अनुपात में यह आंकड़ा बेहतर है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पिछले 7 दिनों में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है।

मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी

पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था।

पिछले साल के मुकाबले तापमान कम

हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है।

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।

बड़े भाई ने छोटे से कहा कि तुम्हारे पास क्या है जो तुम जुए में रखोगे और छोटे ने पत्नी को लगा दिया दांव पर, हारने के बाद पत्नी भागी मायके, फिर भरी पंचायत में…
Weapon Threat Incident: बीएसपी टाउनशिप में गड़ांसा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
दुर्ग में एक और शर्मनाक हरकत, uncle ने दबाया मुंह, मोहल्ले वालों ने पीटा, परिजन थाने पहुंचे
CG के सुदूर आदिवासी अंचल में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और DPR निर्माण की मिली स्वीकृति, बस्तर और सरगुजा आदिवासी अंचल को मिलेगी नई रेल परियोजना,जानें कहां से कहां तक पहुंचेगी ट्रेन
Jashpur Murder Case : पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या, पिता-पुत्र ने पत्थर से किया हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident: ट्रक-पिकअप में आमने-सामने टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, सात घायल

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बलरामपुर जिले में…

Fake Doctor Crackdown: चार झोलाछाप चिकित्सकों के क्लिनिक सील, प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बलरामपुर जिले में…

Elephant Terror : दंतैल ने तोड़ी घर की दीवार, भागकर बचा परिवार

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : कोरबा में हाथियों…

NSUI Appointment : 9 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, 4 विधानसभा और 5 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ NSUI में…

Korba Gaurav Path : जर्जर सड़क से बढ़ा खतरा, भारी वाहनों पर रोक की मांग

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : कोरबा के दीपका…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?