CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गृह मंत्रालय के आदेश पर दुर्ग में बैंक के 111 फ्रीज खाते में बड़े संदिग्ध लेन देन की पूछताछ शुरू, नोटिस दे बुलाए गए खाताधारी, एकांउट आपरेट करने वाले फोन बंद कर हुए फरार

गृह मंत्रालय के आदेश पर दुर्ग में बैंक के 111 फ्रीज खाते में बड़े संदिग्ध लेन देन की पूछताछ शुरू, नोटिस दे बुलाए गए खाताधारी, एकांउट आपरेट करने वाले फोन बंद कर हुए फरार

By Newsdesk Admin
24/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने कर्नाटक बैंक स्टेशन रोड दुर्ग शाखा में संचालित 111 खातों को 16 दिन पहले अचानक सीज किया था। पुलिस ने इन खातों में 86.33 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर मोहन नगर थाना में सभी खातों की डिटेल्स निकालकर जांच की है।

आपको बता दें कि 1 जनवरी को देश के कई राज्यों में हुई साइबर ठगी का रूपया जैसे ही दुर्ग में संचालित बैंक के खातों में आया। गृह मंत्रालय भारत सरकार से इसकी जांच शुरू हुई। तत्काल दुर्ग एसपी के पास मेल कर गृह मंत्रालय ने मामले की जांच कर जानकारी मांगी थी। साथ ही इस मामले की जांच भारत सरकार गृह मंत्रालय के पोर्टल बैंक के जरिए भी की जा रही है।

दुर्ग के मोहन नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 जनवरी को उन्होंने यह मामला गृह मंत्रालय के आदेश पर दर्ज किया है। कर्नाटक बैंक में संचालित 111 बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों में हुए अलग-अलग साइबर फ्रॉड के करीब 86.33 लाख रुपए ट्रांसफर हुए हैं। जांच पड़ताल बाद सभी 111 खाता धारकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है। पिछले दिनों देशभर के अलग-अलग राज्यों में कई साइबर ठगी के केस हुए हैं। वहां से ठगी के करीब 86 लाख 33 हजार 247 रुपए कर्नाटक बैंक की स्टेशन रोड स्थित शाखा के 111 बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच के दौरान सभी 111 संबंधित खाताधारकों को नोटिस देकर उनके मूल दस्तावेज के साथ थाने में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।

बताया जा रहा है कि इन 111 खाताधारियों को मोहन नगर पुलिस ने उनके बैंक खाता में दर्ज ठिकानों पर दबिश दे नोटिस दिया है। अधिकांश खाता धारक भिलाई दुर्ग क्षेत्र के ही हैं। कुछ खाताधारकों से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि इनमें से कई खाते ऐसे हैं जो अलग-अलग स्कीम बता कर महिलाओं के नाम खुलवाए गए और जिसने खुलवाए वो फोन बंद कर फरार हो गए हैं। फिलहाल खाताधारियों को नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब एक एक कर खाताधारी मोहन नगर थाना पहुंच बयान दर्ज करवा रहे हैं।

Silver Jubilee Celebration : 25 बरस का होने जा रहा हमारा 36गढ़, जश्न मनाने आएंगे मोदी, देंगे ये सौगातें
तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पहले भी हत्या की कोशिश में…
Snapchat के जरिए महिलाओं को बनाया शिकार, 3 विदेशी साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार…
Vande Bharat Sleeper Train : यात्रीगण कृपया ध्यान दें — देश की पहली वंदे भारत स्लीपर चलने को तैयार! इसी महीने पटना-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी ट्रेन
Tata Punch Facelift Teaser : पहली बार Tata Punch Facelift का टीजर आया सामने, नए लुक ने मचाया तहलका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?