CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी को 20 साल जेल, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी को 20 साल जेल, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला

By Newsdesk Admin
24/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अगस्त |

Contents
  • कैसे हुआ खुलासा?
  • घटना का पूरा सिलसिला
  • पुलिस और अदालत की कार्रवाई

रायगढ़।
14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कान्हू उर्फ कन्हैया दास महंत (29) को पाक्सो की विशेष अदालत ने 20 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है।

साथ ही अदालत ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे अतिरिक्त चार माह की कैद भुगतनी होगी।

कैसे हुआ खुलासा?

कोरबा जिले की पीड़िता की मां ने बालकोनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी बीते एक साल से उनकी 14 वर्षीय बेटी को फुसलाकर शारीरिक शोषण कर रहा था।

10 मई 2024 को जब मां ने बेटी का मोबाइल देखा, तो पता चला कि वह लगातार रायगढ़ निवासी कान्हू महंत से बातचीत कर रही है।

सच सामने आने पर लड़की ने घर छोड़ने की कोशिश की और यहां तक कि सिंदूर खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। हालांकि समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

घटना का पूरा सिलसिला

14 मई 2024 को पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को एक साथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने स्वीकार किया कि कान्हू महंत एक साल से उसे शादी का लालच देकर कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है।

पुलिस और अदालत की कार्रवाई

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ) भादवि और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया।
सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने अभियोजन पक्ष का पक्ष रखा।

विशेष न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया और उसे 20 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई।

नवरात्रि में यात्रियों को राहत: छत्तीसगढ़-ओडिशा-महाराष्ट्र के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, कई ट्रेनें रद्द भी
Tele-Law : अब घर बैठे पाएं कानूनी सलाह, सीएससी टेली-लॉ योजना लाए न्याय आपके गांव तक
बहन की दूसरी शादी से नाराज भाई ने भांजे पर किया हमला…
Telangana Folk Artist Suicide: पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर कलाकार ने साड़ी से बना ली फांसी
Teachers Posted : 447 स्कूलों को मिले शिक्षक: अब नहीं रहे शिक्षक विहीन, शिक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?