CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में 382 करोड़ की संपत्ति अटैच, जांच 3,500 करोड़ तक

Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में 382 करोड़ की संपत्ति अटैच, जांच 3,500 करोड़ तक

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share
Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो वर्षों की लंबी जांच के बाद बड़ा खुलासा करते हुए विशेष अदालत में अंतिम आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

ईडी ने इस मामले में तीन शराब कंपनियों समेत अधिकारियों और कारोबारियों की कुल 382 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की है। एजेंसी का दावा है कि यह छत्तीसगढ़ शराब घोटाला (Chhattisgarh Liquor Scam) आने वाले समय में 3,500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

ईडी के अनुसार भाटिया वाइन, छत्तीसगढ़ डिस्टलरी और वेलकम डिस्टलरी की करीब 68 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। इसके अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास समेत 31 आबकारी अधिकारियों की लगभग 38 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की गई है। चार्जशीट में कुल 81 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 22 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

चार्जशीट में 59 नए आरोपितों के नाम जोड़े गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव, रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा के बेटे यश टुटेजा, कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू, एफएल-10 लाइसेंस धारक, डिस्टिलरी संचालक और कई आबकारी अधिकारी शामिल हैं। ईडी ने चार्जशीट में डिजिटल साक्ष्य, बैंक लेन-देन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, संपत्ति दस्तावेज और करीब 900 गवाहों के बयान को आधार बनाया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए एक संगठित सिंडिकेट बनाया गया था, जिसमें अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अनिल टुटेजा और सौम्या चौरसिया की प्रमुख भूमिका बताई गई है।

आरोप है कि इस सिंडिकेट ने अधिकारियों की पोस्टिंग कराई, आबकारी नीति में बदलाव करवाया और फिर अवैध वसूली का नेटवर्क खड़ा किया। ईडी का दावा है कि इस पूरे तंत्र में चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू की भी अहम भूमिका रही और उन्हें 200 से 250 करोड़ रुपये तक मिलने की बात सामने आई है।

ईडी और ईओडब्ल्यू के अनुसार घोटाले की बड़ी रकम हवाला के जरिए विदेश भेजी गई। दुबई, नीदरलैंड और लंदन में रिश्तेदारों के नाम पर निवेश के साक्ष्य भी मिले हैं। एजेंसियों का मानना है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला (Chhattisgarh Liquor Scam) देश के सबसे बड़े आर्थिक अपराधों में से एक बन सकता है और इसका ट्रायल लंबा व जटिल होने की संभावना है।

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा
Bangladeshi Citizen Arrested in Durg: मुंबई से फरार आरोपी दुर्ग में पकड़ा गया
Chhattisgarh Information Commission Oath: राज्यपाल डेका ने नए सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ, लोकभवन में हुआ औपचारिक आयोजन
TET Mandatory Rule: 80 हजार शिक्षकों पर लटका करियर का संकट, नौकरी बचाने की नई परीक्षा
Kirandul Development : किरंदुल को मिली विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों के कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?