भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल और स्केटिंग ग्राउंड की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग कलेक्टर को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और भुगतान प्रक्रिया की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने को कहा है। विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संज्ञान में भी लाया है। निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) की गुणवत्ता को लेकर विधायक ने जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
विधायक रिकेश सेन ने पत्र में कहा है कि जनहित और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य में स्वीकृत नियमों और तकनीकी मापदंडों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिकायत के अनुसार मौके पर कार्य की वास्तविक प्रगति और दस्तावेजों में दर्ज प्रगति में अंतर होने की बात सामने आई है। निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी आपत्तियां जताई गई हैं।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त
भुगतान प्रक्रिया पर भी सवाल
पत्र में कहा गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों के बावजूद संबंधित ठेकेदार को पहला बिल जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। विधायक ने भुगतान की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने और यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि कहीं शासकीय राशि का नियम विरुद्ध भुगतान तो नहीं किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) से जुड़े सभी भुगतानों की तकनीकी और वित्तीय जांच पर जोर दिया है।
यह भी पढ़ें : NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय
स्वतंत्र कमेटी से जांच की मांग
विधायक ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। इसके साथ ही मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच तथा अब तक जारी किए गए बिलों और भुगतानों का वित्तीय ऑडिट कराने को कहा है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Police Action : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
उन्होंने जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य से संबंधित आगामी भुगतानों पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) में सामने आई शिकायतों की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari School Holiday : धमतरी में आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
गुणवत्ता से समझौता नहीं: रिकेश सेन
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और शासकीय राशि के उपयोग की पूरी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल और स्केटिंग ग्राउंड जैसे सार्वजनिक उपयोग के निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) की तकनीकी गुणवत्ता, भुगतान प्रक्रिया और दस्तावेजों में दर्ज प्रगति की जांच कराने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Vote Chori : राहुल गांधी का आरोप- छत्तीसगढ़ चुनाव में भी हुई वोट चोरी



