CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DURG Diesel loot : कार में आए ड्राइवर को पिस्टल दिखा गाड़ी से जबरन 320 लीटर डीजल निकाल लिए, 3 लुटेरों की तलाश जारी

DURG Diesel loot : कार में आए ड्राइवर को पिस्टल दिखा गाड़ी से जबरन 320 लीटर डीजल निकाल लिए, 3 लुटेरों की तलाश जारी

By Newsdesk Admin
07/11/2025
Share

भिलाई नगर, 07 नवंबर। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में डीजल लूटने की घटना प्रकाश में आई है। लुटेरों ने ड्राइवर को पिस्टल दिखा डराया और डीजल लेकर निकल भागे। स्विफ्ट डिजायर कार में पहुंचे तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। (DURG Diesel loot)

Contents
  • जेके लॉजिस्टिक कंपनी की गाड़ी से निकला डीजल
  • ड्राइवर गाड़ी में सोया था तभी कार से पहुंचे तीन अज्ञात : DURG Diesel loot
  • ठाकुर पेट्रोल पंप के पास उमदा रोड भिलाई-3 का मामला
  • रोकना चाहा तो पिस्टल जैसा कुछ दिखा के दी धमकी – ड्राइवर DURG Diesel loot
  • 320 लीटर डीजल निकाल टंकी खाली कर गए लुटेरे

जेके लॉजिस्टिक कंपनी की गाड़ी से निकला डीजल

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि घटना 2 नवंबर की है। उमदा रोड पर जेके लॉजिस्टिक कंपनी की गाड़ी से जबरन डीजल निकाल लिया गया है। इस मामले में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

ड्राइवर गाड़ी में सोया था तभी कार से पहुंचे तीन अज्ञात : DURG Diesel loot

जेके लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी मे मुंशी सुमित कुमार सिंह निवासी नरेही थाना अंगिया बाजार जिला भोजपुर बिहार वर्तमान में भिलाई-3 में रहते हैं। उन्होंने लिखित शिकायत की है कि 2 नवंबर सुबह पौने 4 बजे उमदा रोड पर खड़े कंपनी के वाहन सीजी 07 बीएम 4339 की टंकी तोड़ कर डीजल निकाल लिया गया है।

उमदा रोड भिलाई-3 की घटना

ठाकुर पेट्रोल पंप के पास उमदा रोड भिलाई-3 का मामला

सुमित के अनुसार घटना ठाकुर पेट्रोल पंप के पास उमदा रोड की है। कंपनी के ड्राइवर नारायण यादव द्वारा फोन कर घटना की सूचना कंपनी को दी गई।

रोकना चाहा तो पिस्टल जैसा कुछ दिखा के दी धमकी – ड्राइवर DURG Diesel loot

ड्राइवर ठाकुर पेट्रोल पंप उमदा रोड पर गाड़ी खड़ी कर उसी में सोया था। पौने 4 बजे तीन अज्ञात लड़के स्विफ्ट डिजायर कार में आए। कंपनी की गाड़ी के पास खड़े हो डीजल चोरी करने के लिए टंकी का ढक्कन तोड़ रहे थे।

320 लीटर डीजल निकाल टंकी खाली कर गए लुटेरे

तेज आवाज आने पर ड्राइवर की नींद खुली। नारायण ने गाड़ी से उतर कर जब उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसे पिस्टल से डराया। उन्होंने गाड़ी की डीजल टंकी से 320 लीटर डीजल निकाल लिया। पुरानी भिलाई पुलिस (Durg Police) ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

26.5 करोड़ भारतीय अत्यधिक गरीबी से बाहर, वर्ल्ड बैंक ने फ्री राशन योजना को सराहा
संवाद और सहयोग बढ़ाने की पहल, दुर्ग में शुरू हुई पुलिस जन मित्र योजना
Tankram Verma : मंत्री के दौरे से पहले नगरी में बढ़ी हलचल, युवा कांग्रेस नेताओं को थाने में रोकने का आरोप
Woman Suicide : 11 महीने के मासूम बच्चे के सिर से उठा मां का साया, फंदे पर लटकी मिली लाश
स्कूली छात्रों से भरी बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक, ड्राइवर की मौत, 12 छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल, बस्तर भ्रमण से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?