CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली के तैमूर नगर में दूसरे दिन भी जारी है बुलडोजर एक्शन, नाले किनारे बने अवैध निर्माण ध्वस्त

दिल्ली के तैमूर नगर में दूसरे दिन भी जारी है बुलडोजर एक्शन, नाले किनारे बने अवैध निर्माण ध्वस्त

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मई दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में नाले के किनारे अवैध अतिक्रमण पर डीडीए का बुलडोजर एक्शन दूसरे दिन भी जारी है. डीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.दरअसल, तैमूर नगर नाले के जीणोद्धार में ये अवैध अतिक्रमण बाधा बन रहे थे. जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया था. इसके बाद डीडीए ने सोमवार से डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू की है.‘तीन से चार दिन में पूरी होगी कार्रवाई’सोमवार को हुए डिमोलिशन की कार्रवाई में डीडीए के बुलडोजरों ने नाले से नौ मीटर की दूरी तक बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.

वहीं, डीडीए अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई तीन से चार दिनों के अंदर पूरी होगी.स्थानीय ने किया ये दावानरेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि मेरे दादा-परदादा इस गांव में आकर बसे थे. मेरा घर इस इलाके में बहुत पहले बना था. अथॉरिटी ने हम लोगों को पांच-छ दिन पहले नोटिस दिया और कहा कि ये जमीन खाली करनी होगी. हम कोर्ट भी गए थे, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि ये सरकारी नहीं, हमारी जमीन है.इलाके का बांग्लादेशी एंगल आया सामनेसोमवार को आई जानकारी के अनुसार, तैमूर नगर के जिस आईजी कैंप में अथॉरिटी का बुलडोजर चल रहा है, उस जगह पर साउथ ईस्ट जिला पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ तीन बार ड्राइव चलाई थी.

यहां अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिल्ली में बसाने वाले मास्टरमांइड चांद मियां ने अपना ठिकाना बना रखा था. इस इलाके में नाले के बिल्कुल पास अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों ने अपने पक्के मकान बना लिए थे.नाले के पास दीवार बनाएगी अथॉरिटीबुलडोजर एक्शन से पहले इंदिरा गांधी कैंप में अथॉरिटी के कर्मचारियों ने अवैध कंस्ट्रक्शन करने वाले लोगों को 26 अप्रैल को नोटिस भी दिया था. और दीवार पर जगह-जगह नोटिस चस्पा किया थे. अथॉरिटी के नोटिस के बाद कई लोगों ने अपने घरों को पहले ही खाली कर दिया है. अथॉरिटी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नाले की एक तरफ पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद, यहां फिर से अवैध निर्माण न हो. इसके लिए अथॉरिटी एक दीवार भी बनाएगी.

Excise Policy : आबकारी मामले की सुनवाई में अचानक बदलाव, अब इस न्यायाधीश के सामने होगी अहम सुनवाई
Draft Voter List : चार राज्यों में आज सामने आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट, SIR अभियान का पहला नतीजा
Mekahara Heart Surgery : मरीजों को मिल रही ‘तारीख पर तारीख’, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का CM को पत्र..!
तुम्हारा भाई तो पहले से करता है तुम भी करो…ये बोल ISI ने असीम को बनाया अपना जासूस
Ram Navami Celebration Raipur: भक्ति, रोशनी और शोभायात्रा से गूंजा शहर, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

स्वरा भास्कर की बढ़ी मुश्किलें, महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत

अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बयान को लेकर विवादों…

Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट
Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट

धमतरी में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ का…

Janmashtami Dry Day : 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंद, रायपुर में मांस-मटन पर भी रोक, जानिए क्या है वजह
Janmashtami Dry Day : 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब बंद, रायपुर में मांस-मटन पर भी रोक, जानिए क्या है वजह

शुष्क दिवस (Janmashtami Dry Day) के चलते 4…

Korba Fourlane Road : सीतामणी-उरगा सड़क को फोरलेन करने की मांग, गडकरी से मंत्री ने की पहल
Korba Fourlane Road : सीतामणी-उरगा सड़क को फोरलेन करने की मांग, गडकरी से मंत्री ने की पहल

सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में…

Gariaband Bridge Issue : 20 फीट सीढ़ी, नीचे नदी; अधूरे पुल से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
Gariaband Bridge Issue : 20 फीट सीढ़ी, नीचे नदी; अधूरे पुल से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

करीब तीन साल से अधूरा पड़ा पुल अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?