CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देश में हिंदू होना गुनाह है क्या?’ मशहूर कथावाचक का फूटा गुस्सा, कहा- पहलगाम के आतंकियों को ऐसी सजा मिले कि…

देश में हिंदू होना गुनाह है क्या?’ मशहूर कथावाचक का फूटा गुस्सा, कहा- पहलगाम के आतंकियों को ऐसी सजा मिले कि…

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर देश भर में गुस्सा है. इसी क्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने घटना की निंदा की और सवाल किया है कि क्या इस देश में हिंदू होना गुनाह है? कहा कि यह ऐसी घटना है, जिसपर प्रतिक्रिया देने में भी कष्ट हो रहा. कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर इस घटना को अंजाम दिया है.देश में ऐसे बड़ी संख्या में लोग हैं, जिनसे पूछने की भी जरूरत नहीं.

उनका तो रूप और स्वरूप ही बता देगा कि वो हिंदू हैं. ऐसे में वो क्या करेंगे. वृंदावन के प्राख्यात कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने इस संबंध में सरकार से अपील की है कि इस मामले में कठोर निर्णय लेना चाहिए और जल्द फैसला होना चाहिए. ऐसा होने पर ही हम गर्व से और निर्भय होकर कह सकेंगे कि हम हिंदू हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे दोबारा किसी अराजक तत्व की हिम्मत ना पड़े आंख उठाने की.मंगलवार को हुआ था आतंकी हमलाकृष्ण भक्त इंद्रेश उपाध्याय ने इस हमले में मारे गए सभी लोगों के लिए कहा कि श्री जी और लाल जी से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें. बता दें कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भीषण नरसंहार किया था. इसमें कश्मीर घूमने गए 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इन सभी लोगों से आतंकियों ने पहले उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी.

इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी पास के पहाड़ियों में छिप गए.बड़े एक्शन की तैयारी में सरकारइस घटना के विरोध में पूरे देश में गुस्सा है. हर क्षेत्र और समाज के लोग आवाज उठा रहे हैं. इस मामले में सरकार से कुछ बड़ा करने की डिमांड हो रही है. उधर, सरकार भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है. घटना की खबर मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कश्मीर पहुंच गए थे. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपना अरब दौरा बीच में छोड़ कर वतन लौट आए और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें लगातार जारी हैं. इस घटना के बाद पाकिस्तान भी दहशत में नजर आ रहा है.

Durg arson suspect arrested within hours : सीसीटीवी से मिली सफलता, देखिए विडियो
दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़
भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, कारोबार को पूरी तरह से किया बंद
Vijay Bomb Threat Chennai : विजय के घर पर बम रखा है’, सुबह-सुबह आया धमकी भरा कॉल, जब पुलिस ने कोने-कोने की तलाशी ली तो…
Heera Varina Comeback: सलमान के जीजा संग डेब्यू के बाद पछताना पड़ा, अब नए नाम और कपिल शर्मा संग लौट रही पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp New Features 2026 : जल्द होंगे बड़े बदलाव, स्कैम अलर्ट से लेकर Scheduled Messages तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

WhatsApp New Features 2026

Navya Malik Drugs Case
Raipur Drugs Case ED Investigation : मनी ट्रेल और फंडिंग के स्रोत खंगाले जाएंगे

Raipur Drugs Case ED Investigation

Bilaspur Ratanpur Road Accident : हाईवा की चपेट में आने से रिटायर्ड कर्मचारी की जान गई

Bilaspur Ratanpur Road Accident

Sadhvi Padminipuri Accuses : नगर पालिका अध्यक्ष ने पकड़ा हाथ, SSP से की शिकायत

Sadhvi Padminipuri Accuses

Azad Hind Express Bag Theft : चलती ट्रेन में चोरों का आतंक, महिला का बैग पार

Azad Hind Express Bag Theft

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?