सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो जल्द ही नए लुक में नजर (Mahindra Bolero) आ सकती है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है, जिसमें गाड़ी के अगले हिस्से की झलक दिखाई गई है। टीजर सामने आने के बाद से ही कार प्रेमियों की नजर इसके नए मॉडल पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: Toyota Glanza Facelift : आ रही है टोयोटा की सबसे सस्ती कार, CNG में 30 KM तक माइलेज की उम्मीद
बोलेरो के लुक में क्या होगा नया? Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो के नए वर्जन में बड़े तकनीकी बदलावों के बजाय बाहरी डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट, नए स्टिकर और ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक बदलावों को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें मौजूदा 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। वहीं, इसकी मजबूत बनावट, हैलोजन हेडलाइट्स और मेटल बंपर को पहले जैसा रखे जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Durga Ashtami : दुर्गाष्टमी पर हलवा-पूरी और काले चने का ही क्यों लगता है भोग? जानिए क्या है मान्यता
इंजन में बदलाव की उम्मीद?
मौजूदा बोलेरो में 1.5 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन मिलता है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। नए मॉडल में इंजन से जुड़े बदलाव होंगे या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कब पेश हो सकती है नई बोलेरो?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा 15 अक्टूबर को बोलेरो के नए वर्जन से पर्दा उठा (Mahindra Bolero) सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से लॉन्च की तारीख और नए मॉडल की खूबियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
खबरें और भी हैं…Delhi Anti CEC Protest : राहुल गांधी का CJP को समर्थन, रांका-सौरव की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल



