CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heatwave Impact : भीषण गर्मी से जंगलों में हड़कंप, मोर-पाम सिवेट समेत सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

Heatwave Impact : भीषण गर्मी से जंगलों में हड़कंप, मोर-पाम सिवेट समेत सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share
Heatwave Impact
Heatwave Impact

सीजी भास्कर, 27 मई : छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव (Heatwave Impact) का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। खैरागढ़, कांकेर और कोरबा समेत कई जिलों में मोर, पाम सिवेट और सैकड़ों चमगादड़ों की मौत के मामले सामने आए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी है। वहीं 29 मई से प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Contents
  • जंगलों में मृत मिले वन्यजीव
  • रायपुर में 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान
  • 29 मई से मौसम बदलने के संकेत

जंगलों में मृत मिले वन्यजीव

खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली-लछना जंगल में मोर, मोरनी और पाम सिवेट समेत कई वन्यजीव मृत पाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि तेज गर्मी और हीट स्ट्रोक के कारण इनकी मौत हुई हो सकती है। कांकेर जिले के सरोना गांव में करीब 500 चमगादड़ों के मृत मिलने से इलाके में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में भी करीब 200 चमगादड़ों की मौत का मामला सामने आया था।

(Heatwave Impact) को लेकर वन विभाग ने घटनास्थलों से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रायपुर में 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग (Heatwave Impact) के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक लू जैसे हालात बने रहेंगे। रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

29 मई से मौसम बदलने के संकेत

मौसम विभाग (Heatwave Impact) ने बताया कि 29 मई से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण बिहार और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश में मौसम परिवर्तन की स्थिति बन रही है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की सिंचाई और कटाई को लेकर भी जरूरी सावधानी बरतने की सलाह जारी की है।

 

PM Modi inaugurates Shanti Shikhar : प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘शांति शिखर’ (Shanti Shikhar) का उद्घाटन, बोले- “सेवा ही ब्रह्मकुमारी संस्था की असली पहचान”
Pension Hike Reality : सावधान! ईपीएस-95 पेंशन वृद्धि का ‘कार्यालय आदेश’ है फर्जी, भ्रामक खबरों के जाल में न फंसें पेंशनर्स!
Khesari Lal Yadav Bungalow Notice : खेसारी लाल यादव के बंगले पर बुलडोजर का खतरा, मीरा भायंदर नगर निगम ने भेजा नोटिस
Chhattisgarh Cooperative Scam: दो समिति प्रबंधक सहित चार कर्मचारी निलंबित
Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर का मर्डर कर जलाया शव, ‘पाप’ धोने प्रयागराज गए… शराब पीते ही कातिलों ने उगल दिया सच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?