सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। रायपुर के कारोबारी दीपक कुमार मित्तल (56) की चंडीगढ़ स्थित ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Deepak Mittal Death) हो गई। वह मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में बेसुध मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है।

वेटर ने कमरे में बेसुध पाया Deepak Mittal Death
पुलिस के मुताबिक, दीपक ने सेक्टर-17 स्थित होटल में करीब दो दिन पहले कमरा लिया था। 21 अक्टूबर की सुबह लगभग 6 बजे वेटर कमरे में पहुंचा तो दीपक बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल प्रबंधन को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड; दो दिन बाद 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
कमरे में मिली शराब और दवाइयां
जांच के दौरान कमरे से शराब की बोतलें और कुछ दवाइयां मिली (Deepak Mittal Death) हैं। शुरुआती जांच में शराब के अधिक सेवन या दवाइयों की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस दीपक के साथ होटल आई एक युवती से भी पूछताछ कर रही है।
रायपुर की कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे दीपक
दीपक कुमार मित्तल रायपुर स्थित संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। कंपनी चावल, दाल और चावल से बने अन्य उत्पादों का कारोबार करती है। बताया गया है कि वह मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। परिवार को बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत की सूचना मिली।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
सेक्टर-17 थाना पुलिस के मुताबिक, शव को सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया (Deepak Mittal Death) गया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Special TET Exam for Serving Teachers : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा, साल में दो बार मिलेगा मौका; जानें किसे देना होगा एग्जाम


