सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायपुर के चावल कारोबारी दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित होटल ताज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 56 वर्षीय दीपक मित्तल एक युवती के साथ होटल में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना होटल प्रबंधन को दी गई। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Raipur Businessman Deepak Mittal Death)
कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं : Raipur Businessman Deepak Mittal Death
पुलिस ने होटल के कमरे की तलाशी के दौरान शराब की आधी खाली बोतलें, कुछ दवाइयां, करीब 5 लाख रुपये नकद और एक बैग बरामद किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कारोबारी ने शराब के साथ किसी दवा का सेवन किया था या नहीं। मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए विसरा के नमूने फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले कारोबारी के कमरे में कोई अन्य व्यक्ति आया था या नहीं। कमरे में मौजूद युवती से भी पूछताछ की गई थी। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें :Fortified Rice Scam : एमपी में 1160 करोड़ के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में छत्तीसगढ़ कनेक्शन!

पंजाब सरकार की 400 करोड़ रुपये की योजना से जुड़ा था कारोबार
दीपक मित्तल रायपुर स्थित संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे। उनकी कंपनी को पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला था। इस योजना के अंतर्गत गेहूं, चना और दाल जैसी खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, दीपक मित्तल (Raipur Businessman Deepak Mittal Death) मंगलवार को रायपुर से चंडीगढ़ पहुंचे थे। वहां से वह अपने ड्राइवर के साथ जालंधर स्थित कार्यालय गए और शाम को होटल लौट आए। बुधवार सुबह उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित मार्कफेड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होना था।
यह भी पढ़ें : Raipur Honey Trap Case : कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो युवतियां गिरफ्तार
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव : Raipur Businessman Deepak Mittal Death
घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपक मित्तल के परिजन छत्तीसगढ़ से चंडीगढ़ पहुंचे। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन पार्थिव शरीर को रायपुर ले गए हैं।
होटल प्रबंधन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह परिवार की हरसंभव मदद कर रहा है और जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है। फिलहाल कारोबारी की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
यह भी पढ़ें :Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज
ख़बरें और भी हैं : Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ



