CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BPL Ration Card Fraud : 4,630 कंपनी डायरेक्टर्स और 62,813 आयकर दाताओं ने बनवा लिया गरीबी रेखा राशनकार्ड

BPL Ration Card Fraud : 4,630 कंपनी डायरेक्टर्स और 62,813 आयकर दाताओं ने बनवा लिया गरीबी रेखा राशनकार्ड

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
BPL Ration Card Fraud
BPL Ration Card Fraud

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। प्रदेश में गरीबी रेखा (BPL) राशनकार्ड में भारी गड़बड़ी (BPL Ration Card Fraud) का बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच में सामने आया कि 4,630 कंपनी डायरेक्टर्स, 62,813 आयकर दाताओं, 640 जीएसटी कारोबारी, और 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले 29,83,738 भू-स्वामियों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बीपीएल राशनकार्ड बनवा लिए थे (Chhattisgarh Ration Scam)।

Contents
  • BPL Ration Card Fraud जिलेवार आंकड़े
  • खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर

ये सभी लोग तीन सालों से हर माह बीपीएल श्रेणी का चावल उठा रहे थे। अकेले राजधानी रायपुर में ऐसे 17,991 लाभार्थी चिन्हित हुए हैं। वन नेशन–वन कार्ड के तहत ई-केवाईसी, आधार सत्यापन और बैंक खाते की जांच के बाद यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है (Fake Beneficiary Detection)।

खाद्य विभाग अब तक 7,23,238 नाम काट चुका है, जबकि 26.60 लाख सदस्यों के नाम हटाने की प्रक्रिया जारी है। विभाग फर्जी कार्डधारकों को नोटिस भेजने की तैयारी में है और तीन वर्षों के राशन की वसूली भी संभव मानी जा रही है। सत्यापन रिपोर्ट में 1,05,590 ऐसे लोगों के नाम मिले, जिनके आधार कार्ड निष्क्रिय थे लेकिन उन पर राशन कार्ड जारी थे।

BPL Ration Card Fraud जिलेवार आंकड़े

बिलासपुर : 5,841

कवर्धा : 8,701

जशपुर : 5,681

रायपुर : 9,356

इन निष्क्रिय पहचान पर भी वर्षों तक राशन की उठाव जारी रहा।

खाद्य विभाग अलर्ट मोड पर

खाद्य संचालनालय ने सभी कलेक्टर्स को फिजिकल वेरिफिकेशन के निर्देश दिए हैं। फर्जी सदस्यों को नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही उन राशन दुकानों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है, जिनकी लापरवाही के कारण यह गड़बड़ी संभव हुई।

BPL Ration Card Fraud जिलेवार फर्जी लाभार्थियों की सबसे बड़ी संख्या

रायपुर : 10,361 आयकर दाता, 123 जीएसटी कारोबारी, 1,12,956 बड़े भू-स्वामी

बिलासपुर : 6,074 आयकर दाता, 36 कारोबारी, 1,26,041 भूमि स्वामी

दुर्ग : 6,339 आयकर दाता, 71 कारोबारी, 79,446 भूमि स्वामी

सरगुजा : 2,586 आयकर दाता, 11 कारोबारी, 75,277 भूमि स्वामी

बस्तर : 1,185 आयकर दाता, 9 कारोबारी, 57,097 भूमि स्वामी

राज्य सरकार अब इस पूरे मामले में सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनावों में बड़ा विवाद, सराफा एसोसिएशन ने लगाए भेदभाव के गंभीर आरोप, रायपुर आधारित नियमों को लेकर व्यापारिक समुदाय में भारी आक्रोश
Cancer Treatment Chhattisgarh : कैंसर से जंग में छत्तीसगढ़ का ‘आशा केंद्र’ बना अंबेडकर अस्पताल
RTO E-Challan Fraud : छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान धोखाधड़ी, फर्जी लिंक से उड़ रहे खाते
Raigarh Robbery Case 2026: व्यापारी पर हमला, 37 हजार की लूट कर बाइक सवार फरार
Ram Temple Theft Dalli Rajhara : भगवान के घर में चोरी! कीमती सामान ले उड़ीं बेखौफ महिलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Cyber Crime
Balod Cyber Crime : ब्रेकअप के बाद युवती का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट

Balod Cyber Crime

Vikram 1
Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में लिखे गए एक…

Balrampur Murder Case
Balrampur Murder Case : शिक्षक की बेरहमी से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

Balrampur Murder Case

Mungeli Meeting
Mungeli Meeting : योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत, लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर दिया जोर

परिसर में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में…

Temple Theft
Temple Theft : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का ऐसे खुला राज, लाखों के जेवर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में मंदिरों में हुई चोरी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?