CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lawrence Bishnoi Gan : चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पैरी की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gan : चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पैरी की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
Lawrence Bishnoi gang
Lawrence Bishnoi gang

सीजी भास्कर, 02 दिसंबर। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में सोमवार रात करीब 8 बजे गैंगवार (Lawrence Bishnoi Gan) की एक बड़ी घटना में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले गैंगस्टर इंद्रप्रीत पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हमलावर Kia कार में आए थे और उन्होंने पैरी पर लगातार पांच गोलियां दागीं।

Contents
  • “आज से नई जंग शुरू…”
  • पुलिस की जांच तेज

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इसे खुली गैंगवार बताया है और इलाके में सख्ती बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है। पैरी की हत्या के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरज़ू बिश्नोई, हरी बॉक्सर, शुभम लोंकर और हरमन संधू ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि “आज से नई जंग शुरू हो चुकी है, इंदरप्रीत पैरी हमारे ग्रुप का गद्दार था और क्लबों से गलत तरीके से उगाही कर रहा था, इसलिए इसे मारना पड़ा।”

“आज से नई जंग शुरू…”

पोस्ट में आरोप लगाया गया कि पैरी ‘गोल्डी या रोहित’ का नाम लेकर क्लबों में पैसों की उगाही करता था और गैंग के नियम तोड़ रहा था। पोस्ट में आगे लिखा गया कि “शुरुआत इन्होंने की थी, पहले हरी भाई पर हमले की कोशिश की गई और बाद में सिप्पा भाई की हत्या (Lawrence Bishnoi Gan) करवाई गई।

अब से हमारी सभी टीमों को चेतावनी है कि जो भी इनके साथ जाएगा—चाहे छोटा काम हो या बड़ा—उसे भी खत्म कर दिया जाएगा।” पोस्ट में यह भी धमकी दी गई कि जो क्लब इस गुट को पैसा देता है, वह सिर्फ फोन करे, गैंग दुनिया के किसी भी देश में क्यों न हो—वहां तक पहुंचकर कार्रवाई करेगा।

पुलिस की जांच तेज

हत्या के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और इलाके के सभी रूट्स पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पैरी और दूसरे गैंग के बीच हाल में क्या विवाद हुआ था और हमलावर उसी गैंग के थे या किसी तीसरे समूह के।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की डिजिटल फोरेंसिक जांच (Lawrence Bishnoi Gan) शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्ट असली है या किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा फर्जी अकाउंट से अपलोड की गई है। फिलहाल यह घटना ट्राईसिटी क्षेत्र में बढ़ते गैंग क्राइम की एक और कड़ी साबित हो रही है और बड़े गैंगों के अंदरूनी मतभेद अब खुली हिंसा का रूप ले रहे हैं।

मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट से याचिका खारिज
Jal Jeevan Mission Chhattisgarh : गांव-गांव बदली जल की कहानी, सरकार ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
8 साल बाद ससुराल लौटी पत्नी, पति हुआ इतना खुश… जमकर पी ली शराब, थोड़ी देर में मौत
भिलाई में फिर चला कटर, गोली भी चली, घूमने जाने के लिए मांगा एक्सयूवी नहीं देने पर जीजा-साले ने मिल कर किया प्राण घातक हमला
बिहार आने से रोका, तो यहीं घर बना लूंगा’… किस बात पर धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?