CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Sanitation Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Raigarh Sanitation Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Raigarh Sanitation Protest 
Raigarh Sanitation Protest 

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में बिगड़ती साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया के नेतृत्व में पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश वार्डों में नियमित कचरा उठाव नहीं हो रहा है। (Raigarh Sanitation Protest)

Contents
  • कचरा और जलभराव से बढ़ी परेशानी : Raigarh Sanitation Protest 
  • डेंगू-मलेरिया के खतरे पर जताई चिंता
  • ये प्रमुख मांगें रखीं : Raigarh Sanitation Protest 
  • आंदोलन की चेतावनी

 

साथ ही डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए मैलाथियान दवा का छिड़काव और फॉगिंग अभियान भी प्रभावी ढंग से नहीं चलाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Local News Today : सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाना पड़ा महंगा, नगर निगम ने वसूला जुर्माना

 

कचरा और जलभराव से बढ़ी परेशानी : Raigarh Sanitation Protest 

 

कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि, नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से बारिश के दौरान गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई घरों में पानी घुस रहा है। स्थानीय लोग लगातार इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : अब मच्छरों पर होगी एयर स्ट्राइक : डेंगू मलेरिया से लड़ने सरकार ने खोजी नई टेक्निक, कहा – “जड़ से करेंगे मच्छरों का काम तमाम”

Raigarh Sanitation Protest 
Raigarh Sanitation Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल

डेंगू-मलेरिया के खतरे पर जताई चिंता

पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से मच्छरों की रोकथाम के लिए न तो नियमित फॉगिंग कराई जा रही है और न ही मैलाथियान दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में पहले भी डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dams Water Level : छत्तीसगढ़ के बांधों में 90% जलभराव, 19 पूरी तरह लबालब; रबी सीजन में पानी की नहीं होगी दिक्कत

 

ये प्रमुख मांगें रखीं : Raigarh Sanitation Protest 

  • कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि, सभी वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए।
  • छोटी-बड़ी सभी नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था सुधारी जाए।
  • जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य किए जाएं।
  • पूरे नगर निगम क्षेत्र में मैलाथियान दवा का छिड़काव और नियमित फॉगिंग अभियान शुरू किया जाए।
  • स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें : इबोला अलर्ट: रायपुर में बनेगा आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

 

आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि नगर निगम ने जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया और उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्षद जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

यह भी पढ़ें : Seasonal Diseases Alert : मानसून में डेंगू-डायरिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

ख़बरें और भी हैं : बिलासपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव के बीच एक की मौत; करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुधरी निकासी व्यवस्था

Chhattisgarh High Court Ruling : हाईकोर्ट ने धर्मांतरण रोकने वाले होर्डिंग्स हटाने से किया इनकार, कहा– सामाजिक संरचना की सुरक्षा ज़रूरी
Shark Ka Video : शार्क के मुंह में जाने से बाल-बाल बची महिला गोताखोर, देखें वीडियो
PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
CM Balodabazar Visit : मुख्यमंत्री कल इस जिलेवासियों को देंगे 194 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja Murder Case
Surguja Murder Case : सरगुजा में मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Surguja Murder Case : पुलिस ने आरोपी की…

CG RERA Fine
CG RERA Fine : बिना RERA पंजीयन जमीन बेचने पर कार्रवाई, कारोबारी राजीव सोनी पर ₹25 लाख का जुर्माना

CG RERA Fine : CG-RERA ने आम लोगों…

Chhattisgarh Hockey League
Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, पहले मैच में भिड़ेंगी रायपुर और बिलासपुर की टीमें

Chhattisgarh Hockey League :लीग की टैगलाइन ‘चलो रे…

Bhilai Municipal Election 2026
Bhilai Municipal Election 2026 : भिलाई निगम चुनाव की तैयारी तेज, कल्याण कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम

भिलाई नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन…

Durg Liquor Disposal
Durg Liquor Disposal : सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, अब 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, 5 करोड़ के पुरस्कार

नवाचार प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?