CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब मच्छरों पर होगी एयर स्ट्राइक : डेंगू मलेरिया से लड़ने सरकार ने खोजी नई टेक्निक, कहा – “जड़ से करेंगे मच्छरों का काम तमाम”

अब मच्छरों पर होगी एयर स्ट्राइक : डेंगू मलेरिया से लड़ने सरकार ने खोजी नई टेक्निक, कहा – “जड़ से करेंगे मच्छरों का काम तमाम”

By Newsdesk Admin
23/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। डेंगू के हजारों मामले सामने आने के बाद दिल्ली सरकार मच्छरों से निपटने अब काफी संजीदगी भरे निर्णय ले रही है। डेंगू के आलावा मलेरिया भी फैलता जा रहा है जो कि सरकार के लिए भी सरदर्द है। इससे निजात पाने के लिए दिल्ली नगर निगम ने एक अनोखा तरीका खोज निकाला है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने नरेला के वार्ड नंबर 33 और रानीखेड़ा में मच्छरों की रोकथाम के लिए ड्रोन से दवा का छिड़काव शुरू किया है। यह पहल डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी वेक्टरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल दिल्ली के उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है जहां मानसून के दौरान जलजमाव हुआ था। दिल्ली में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने आस-पास जल जमाव न होने दें ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी जोखिमों को कम किया जा सके। यह पहला मौका है, जब दिल्ली में ड्रोन के जरिए मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

ओबेरॉय ने बताया कि ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने से ज्यादा से ज्यादा एरिया में दवा का छिड़काव किया जा सकता है, जिससे समय, मैन पावर और संसाधनों की बचत होती है। इस ड्रोन अभियान के तहत रानीखेड़ा में अगले 4-5 दिनों तक छिड़काव जारी रहेगा, जो लगभग 15 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करेगा। इसके साथ ही मेयर ने यह भी बताया कि सफाई कर्मचारियों को अब हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन दिया जा रहा है और 10,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया गया है।

एमसीडी ने डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए कई अन्य पहले भी की हैं। इनमें स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, आरडब्ल्यूए के साथ बैठक और सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने जैसे कदम शामिल हैं। एमसीडी ने सफाई कर्मचारियों को अब हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन देना भी शुरू कर दिया है।

खतरों के साए में कर रहे पढ़ाई: कहीं झोपड़ी तो कहीं कचरा केंद्र में लग रहीं कक्षाएं, स्कूल भवन जर्जर
Student committed suicide : लॉ स्टूडेंट पर शादी का दबाव, लटका मिला शव
Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर : आरक्षण प्रक्रिया पर लगी रोक, पंचायत विभाग ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 595 पदों पर होगी प्राध्यापकों की सीधी भर्ती 🟧 राज्य शासन ने जारी किया आदेश 🟩 CGPSC के माध्यम से होगी परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?