CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवक को चाकू से 25-30 बार गोदा…मर्डर का LIVE-VIDEO:​​​​​​​धमतरी में खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी; लिखा-जेल में मेरा राज

युवक को चाकू से 25-30 बार गोदा…मर्डर का LIVE-VIDEO:​​​​​​​धमतरी में खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी; लिखा-जेल में मेरा राज

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

धमतरी , 18 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मर्डर का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवक चाकू से लगातार एक युवक पर 25 से 30 बार वार करते दिखा है।

आरोपी ने वारदात के बाद खून से सने चाकू की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साथ ही धमकी भरा संदेश भी लिखा कि सबको मारूंगा, जेल में मेरा राज है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है

क्या है पूरा मामला?

वारदात धमतरी शहर के गोकुलपुर वार्ड के भटगांव चौक की है। वीडियो में पहले आरोपी इंद्रजीत साहू (19 साल) चौक के पास आते हुए दिखता है। वह कुछ और युवकों से बात भी करता है। इसी बीच टिकेश्वर साहू (22 साल) भी वहां पहुंचता है। कुछ ही सेकेंड में अचानक इंद्रजीत टिकेश्वर पर हमला कर देता है।

इंद्रजीत चाकू से करीब 25-30 बार वार करता है, इस बीच कुछ युवक भागते दिखे, एक युवक ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन इंद्रजीत के गुस्से को देखकर वह भी खुद को बचाते हुए दूर चले जाता है। खून से लथपथ टिकेश्वर जब सड़क पर ढेर हो जाता है तब इंद्रजीत मौके से फरार हो जाता है।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

आरोपी इंद्रजीत के वहां से निकलने के बाद वार्डवासी और आसपास के लोग टिकेश्वर साहू को खून से लथपथ हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के पास बैरिकेडिंग की और जांच में जुटी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि घटना के बाद वार्ड में तनाव की स्थिति न बने।

आरोपी ने इंस्टाग्राम में स्टोरी भी डाली

आरोपी इंद्रजीत साहू ने मृतक टिकेश्वर साहू को चाकू मारने के बाद उसी चाकू को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया। इसमें कुछ इमोजी लगाते हुए लिखा कि, सबको मारूंगा। उसने चाकू और खून से लथपथ हाथ पैर भी दिखाए। इसमें दिन-समय सब लिखा था। साथ ही एक स्टोरी में लिखा कि जिला जेल में राज है।

होली के दौरान हुआ था विवाद

थाना सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि, आरोपी इंद्रजीत साहू (19 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। होली पर्व के दौरान दोनों में बीच वाद विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रविवार की शाम फिर से बहस हुई और बहस चाकूबाजी में बदल गई।

Review Meeting Home Department : दुर्ग की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास
Cattle Theft : मवेशी चोरी करने वाला संगठित गिरोह पकड़ा गया, झारखंड में ले जाकर करते थे बिक्री
Rainfall Update : प्रदेश में अब तक 722 मि.मी. औसत वर्षा
वैशाली नगर विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, हजारों युवा हुए शामिल, जमकर आतिशबाजी और गगनचुंबी नारों से “आपरेशन सिंदूर” का हुआ स्वागत
Dongargaon Minor Rape Case : आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Forest Guard Attack
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर

Balrampur Forest Guard Attack ; इस घटना के…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : ब्लेड से हमला कर नाबालिग को किया घायल, आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Dhamtari Crime News : पुलिस ने गवाहों की…

Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी
Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी

जरूरतमंद को सहायता देना (Divyang News) केवल उसके…

Ram Gopal Agrawal Arrest
Ram Gopal Agrawal Arrest : शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Ram Gopal Agrawal Arrest:सभी पहलुओं पर स्थिति ED…

IPS bribery case
IPS bribery case : 1 करोड़ की रिश्वत का मामला, ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग से जुड़ी जांच में CBI अदालत सख्त

IPS bribery case : अदालत की ओर से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?