CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

By Newsdesk Admin
01/09/2026
Share

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर।बस्तर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 56 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 28 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है। एक आरोपी ओडिशा से स्कूटी के जरिए गांजा लेकर जगदलपुर पहुंच रहा था, जबकि दूसरे ने गांजे को घर के आंगन में जमीन के अंदर और घर के भीतर छिपाकर रखा था। (Bastar Ganja Seizure)

Contents
  • स्कूटी से गांजा लेकर आ रहा था आरोपी : Bastar Ganja Seizure
  • घर के आंगन में जमीन के अंदर छिपाया था गांजा
  • नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी : Bastar Ganja Seizure

 

यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling Case : स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 17.72 लाख की संपत्ति जब्त

स्कूटी से गांजा लेकर आ रहा था आरोपी : Bastar Ganja Seizure

पहली कार्रवाई 30 अगस्त को बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से ओडिशा से नानगुर होते हुए आड़ावाल रेलवे फाटक की ओर गांजा लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे फाटक के पास जांच शुरू की।

संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी लेने पर सफेद बोरी से 14.144 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लखमू नाग (33) निवासी कावापाल नाका पारा, थाना नानगुर के रूप में हुई। पुलिस ने गांजे के साथ स्कूटी, मोबाइल फोन और 500 रुपए नकद भी जब्त किए। बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख 7 हजार 200 रुपए बताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : Mahasamund Ganja Seized : ₹1.5 करोड़ का गांजा जब्त; फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से हो रही थी तस्करी, ओडिशा के 7 तस्कर गिरफ्तार

Bastar Ganja Seizure
Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

 

 

घर के आंगन में जमीन के अंदर छिपाया था गांजा

दूसरी कार्रवाई 31 अगस्त को करपावंड थाना क्षेत्र के छतौड़ी गांव में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लालू प्रसाद बघेल (25) ने अपने घर में बिक्री के लिए गांजा छिपाकर रखा है। तलाशी के दौरान पुलिस को घर के आंगन की बाड़ी में गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर दबाया गया प्लास्टिक ड्रम मिला।

ड्रम के अलावा घर के अंदर रखी सफेद बोरी से भी गांजा बरामद किया गया। दोनों स्थानों से करीब 42 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और 1200 रुपए नकद भी बरामद किए।

 

यह भी पढ़ें : Ganja Seized Mahasamund : MP सप्लाई से पहले महासमुंद में पकड़े गए 2 तस्कर, 35 किलो गांजा जब्त

नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी : Bastar Ganja Seizure

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें : Mahasamund Police Action : महासमुंद में गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 1.56 करोड़ का माल जब्त

सर्वजन की खुशहाली और प्रगति के लिए महाकुंभ में सीएम, स्पीकर संग संगम में डुबकी लगाएंगे विधायक रिकेश सेन, सपत्नीक कल सुबह प्रयागराज होंगे रवाना
Cattle Smuggling : रायगढ़ में मवेशियों से भरा ट्रक घेराबंदी में पकड़ा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
Farmers Loan : किसानों को 904 करोड़ से ज्यादा का ऋण, 47 नई सहकारी समितियां खुलीं
Liquor Scam ED Action : शराब घोटाले में ED को हाईकोर्ट से राहत, 110 करोड़ की होटल कुर्की पर याचिका खारिज
Tragic accident in Surajpur : घर में आग लगने से पूर्व पंचायत सचिव की जलकर मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, जमीन विवाद में पड़ोसी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के बड़े रेगड़ा गांव में दुर्गा…

Durg News
Durg News : पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे को उम्रकैद, अर्थदंड न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

पिता की बेरहमी से हत्या करने के गंभीर…

Greater Noida Family Death : चाय और मैगी खाने के बाद एक परिवार के 5 लोगों की मौत, रबूपुरा में हड़कंप
Greater Noida Family Death : चाय और मैगी खाने के बाद एक परिवार के 5 लोगों की मौत, रबूपुरा में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही…

Kota Tempo Traveller Accident : खाटूश्याम जा रहे परिवार की मिनी बस 15 फीट नीचे गिरी, 8 की मौत; 17 घायल
Kota Tempo Traveller Accident : खाटूश्याम जा रहे परिवार की मिनी बस 15 फीट नीचे गिरी, 8 की मौत; 17 घायल

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Kota…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

रायपुर में कारोबारी की एक्टिवा से 53 लाख…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?