CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja Smuggling Case : स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 17.72 लाख की संपत्ति जब्त

Ganja Smuggling Case : स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 17.72 लाख की संपत्ति जब्त

By Newsdesk Admin
21/06/2026
Share
Ganja Smuggling Case
Ganja Smuggling Case

सीजी भास्कर, 21 जून : दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी (Ganja Smuggling Case ) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन में रखे स्टेपनी टायरों के अंदर गांजा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 17 लाख 72 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये आंकी गई है।

Contents
  • स्टेपनी टायर के अंदर मिला गांजा
  • तीन आरोपी गिरफ्तार
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घासीदास नगर मैदान के पास खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की।

स्टेपनी टायर के अंदर मिला गांजा

तलाशी के दौरान वाहन में प्लास्टिक कैरेट के बीच रखे दो स्टेपनी टायर पुलिस को संदिग्ध लगे। पुलिस ने ऑटो मिस्त्री को बुलाकर टायरों को खुलवाया। जांच में एक टायर के अंदर 16 पैकेट और दूसरे टायर के अंदर 15 पैकेट मिले। कुल 31 पैकेटों से 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने तस्करी को छिपाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। स्टेपनी टायरों के भीतर गांजा छिपाकर उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान आकाश जांगड़े (18 वर्ष) निवासी बागडूमर थाना नंदिनी, मुकेश कुमार सेन (22 वर्ष) निवासी अटल आवास घासीदास नगर जामुल तथा टिकेश्वर यादव (18 वर्ष) निवासी घासीदास नगर जामुल के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, बिक्री की रकम 2 हजार रुपये, पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

जामुल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

नई बाइक पर थूका तो हंसिए से काट डाला:रायपुर में आरोपी बोला- जलनखोर मेरी ज्यादा तनख्वाह से चिढ़ता था, दोनों JCB ड्राइवर थे
Liness News : “भिलाई की एकता और मेहमान नवाजी की छाप दिल में सदैव रहेगी” – दीपा घई, लीनेस डिस्ट्रिक्ट सीएम सम्पदा की द्वितीय कैबिनेट “आस्था” में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की दो सौ सदस्यों की शिरकत
Cattle Smuggling Crackdown: रायगढ़ में नाकेबंदी के दौरान 24 गौवंश मुक्त, तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट
Bhilai Bike Theft News : भिलाई में ओवरब्रिज के नीचे खड़ी आरक्षक की बाईक ले उड़े चोर
Hyderabad Child Mysterious Death : हैदराबाद में चौथी कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत — बाथरूम में स्कूल ID की डोरी से लटका मिला शव, पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?