CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार का मखाना पहुंचा अमेरिका, पिछले 10 साल में राज्य में उत्पादन हुआ दोगुना

बिहार का मखाना पहुंचा अमेरिका, पिछले 10 साल में राज्य में उत्पादन हुआ दोगुना

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

बिहार , 19 जून 2025 :

बिहार में मखाना का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है. राज्य सरकार की नीतियां भी मखाने की खेती और उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही हैं. एक जानकारी के मुताबिक पिछले 10 सालों में मखाना की खेती का रकबा दो गुणा बढ़ गया है. खास बात ये कि बिहार के कृषि विभाग और कॉम्फेड के प्रयासों से बीते दिनों सुधा ने मखाना को अमेरिका में भी निर्यात किया है.

बिहार सरकार के रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2012 तक राज्य में मखाना की खेती करीब 13 हजार हेक्टेयर में होती थी. मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत मखाना का क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. जिससे मखाना की खेती का रकबा बढ़कर 35 हजार 224 हेक्टेयर हो गया. मखाना विकास योजना के तहत मखाना की उच्च प्रजाति के बीज के उपयोग से उत्पादकता में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई.

उत्पादन को बढ़ावा दे रही सरकार

एक जानकारी के मुताबिक करीब 25 हजार किसान मखाना की खेती से जुड़े हुए हैं. केंद्र सरकार से मखाना को 20 अगस्त 2022 को जीआई टैग मिथिला मखाना के नाम से मिल चुका है. राज्य में मखाना का उत्पादन 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो चुका है.

आपको बता दें कि साल 2019-20 में मखाना विकास योजना प्रारंभ की गई. जिसमें मखाना अनुसंधान केन्द्र, दरभंगा के विकसित स्वर्ण वैदेही और भोला पासवान शास्त्री, कृषि महाविद्यालय का विकसित सबौर मखाना-1 प्रभेद को प्रत्यक्षण के माध्यम से बढ़ावा दिया गया.

10 जिलों में होता है मखाना

राज्य के 10 जिलों दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, अररिया, पूर्णियाँ, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, और खगड़िया में मुख्य रूप से मखाना का उत्पादन होता है. मखाना के वैश्विक विस्तार से बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए अब इसका उत्पादन 16 जिलों में विस्तारित किया गया है. देश में कुल उत्पादित मखाना का लगभग 85 प्रतिशत बिहार में होता है.

राजस्व में हुई 4.57 गुणा की बढ़ोतरी

2005 के पूर्व जहां मत्स्य/मखाना जलकरों से राजस्व प्राप्ति 3.83 करोड़ रुपये थी. वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 17.52 करोड़ रुपये हो गई है. राजस्व प्राप्ति में 4.57 गुना की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. मखाना के वैश्विक स्तर पर बढ़ती मांग को देखते हुए इसके निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए अब मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है. यह बोर्ड मखाना के समेकित विकास जैसे क्षेत्र विस्तार, यांत्रिकरण, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात को समृद्ध करेगा.

हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली कम्बोडिया में गिरफ्तार, जल्द होगा भारत प्रत्यर्पण
कोर्ट ने गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत देने से किया इनकार, कहा- अपराध गंभीर
CM के काफिले की 19 गाड़ियां एकसाथ बंद, डीजल में भारी मिलावट से हड़कंप | पेट्रोल पंप सील
UP Weather News: बारिश और बिजली गिरने से 24 की मौत, मौसम पर बड़ा अपडेट
Ambuja mall parking news : अवैध घोषित, मिलेगी फ्री पार्किग सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?