CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में यूपी में केस दर्ज

नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में यूपी में केस दर्ज

By Newsdesk Admin
21/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जिसे लेकर हिन्दू संगठनों में तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है। राठौर के खिलाफ श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि बिहार की लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने पोस्ट और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं पहलगाम हमले के बाद वो लगातार केंद्र सरकार पर हमलावार है।

श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा नेहा सिंह राठौर वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक वीडियो बनाकर उन्हें कायर व जनरल डायर जैसे अपमानजनक शब्द से सम्बोधित कर उसे पाकिस्तान में वायरल कर रही है। जिसे लेकर काशी के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

वाराणसी में एफआईआर दर्ज

सुधीर सिंह ने कहा कि नेहा सिंह के बयानों से देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। उनके वीडियो और बयानों को पाकिस्तान की मीडिया में चलाया जा रहा है। भारत में रहने वाले देशद्रोही भी आर्थिक मदद देकर वीडियो को लगातार प्रसारित कर रहा है, जिससे देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।

जिसके बाद उन्होंने नेहा सिंह राठौर के ख़िलाफ देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा किए जाने की मांग की थी। सुधीर सिंह की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुरी गायिका के खिलाफ वाराणसी के लंका, भेलूपुर, और अन्य थानों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा 400 से अधिक तहरीरें दी गई है। इन सभी में नेहा सिंह राठौर पर राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक माहौल ख़राब करने का आरोप लगाया गया है।

इससे पहले पहलगाम हमले को लेकर भी एक वीडियो बनाकर वो विवादों में आ गईं थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

इंदौर में फ्रीज मैकेनिक पर दुष्कर्म का आरोप: पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण..
SC Certificate Judgment: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नॉन-SC पिता के बावजूद बेटी को मां की जाति पर मिलेगा प्रमाणपत्र
Chhattisgarh Education : शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! अटैचमेंट व्यवस्था खत्म
उज्जैन में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, MP जल्द बनेगा विकसित राज्य- CM मोहन यादव
Daycare Child Abuse Raipur: डे-केयर स्कूल में अमानवीय व्यवहार, 3 साल की बच्ची का सिर दीवार से टकराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GST Exam
GST Exam : पदोन्नति परीक्षा में अंकों ने खड़े किए बड़े सवाल, ननकीराम कंवर ने फिर प्रधानमंत्री से की जांच की मांग

रायपुर में एक बार फिर सरकारी पदोन्नति परीक्षा…

Dhamtari Gambling
Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

धमतरी जिले के सिहावा इलाके में सार्वजनिक जगहों…

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!
Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट में सफर करने वाले…

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय
Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

झीरम घाटी नरसंहार मामले में 11 साल बाद…

Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक
Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक

बिलासपुर जिले में विद्यार्थियों से जुड़े मामलों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?