CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congratulatory message sent from Bihar : विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सकेंगे MLA रिकेश, बिहार से भेजा बधाई संदेश

Congratulatory message sent from Bihar : विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सकेंगे MLA रिकेश, बिहार से भेजा बधाई संदेश

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभार की दोनों सीट पर डंटे रहेंगे, छत्तीसगढ़ को दिया यह संदेश : Congratulatory message sent from Bihar

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। बिहार चुनाव में भाजपा से दो विधानसभा के प्रवासी प्रभारी विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) राज्योत्सव और विधानसभा भवन लोकार्पण अवसर पर 1 नवंबर को रायपुर नहीं आ रहे हैं। (Congratulatory message sent from Bihar)

श्री सेन ने इस छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव और विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम को गौरवशाली अवसर बताते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ में अवश्य होना था मगर पार्टी और संगठन से मिली जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानते हुए वो बिहार की दोनों विधानसभाओं में ही रहेंगे।

वैशाली नगर विधायक ने बिहार की धरा से छत्तीसगढ़वासियों को राज्य गठन के 25 वर्षगांठ की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि कल का दिन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। (Congratulatory message sent from Bihar)

वैशाली नगर विधानसभा का सदस्य होने के नाते हम सभी देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी द्वारा छत्तीसगढ़ की थी गई सौगात को याद करते हैं और कल बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी विधानसभा का लोकार्पण करने आ रहे हैं।

मेरे लिए बड़े ही असमंजस की स्थिति रही क्योंकि विधायक के रूप में इस स्वर्णिम अवसर पर मुझे कार्यक्रम में होना था मगर पार्टी ने दायित्व दिया है कि आप बिहार चुनाव में दोनों विधानसभा के लिए कार्य करेंगे। बिहार का चुनाव पांच साल में एक बार आएगा।

बिहार विकास की राह पर चल पड़ा है और इसलिए मैंने तय किया है कि मैं कल का भी पूरा समय दोनों विधानसभा चुनाव पर फोकस करूंगा।

श्री सेन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित छत्तीसगढ़ के सभी नब्बे विधायकों बधाई दी है। उन्होंने विधानसभा के सभी कर्मचारी अधिकारियों को भी बधाई दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रवेशी प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के दायित्व निर्वहन के अवसर को सौभाग्य बताते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वे प्रभार की दोनों‌ विधानसभाओं में बखूबी दायित्व निर्वहन में लगे हैं ताकि यहां से भारतीय जनता पार्टी को अवश्य लीड मिले।
Sukma IED Blast : सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, महिला आरक्षक घायल
Congress’s attack on Environment Day : रायगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ विभाग का घेराव, सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
छत्तीसगढ़: बिजली बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, विभाग ने दी सख्त चेतावनी..
Gold-Silver Rates : कल 2000 रुपये… आज 24K सोने की कीमत इतनी कम हो गई है, जबकि चांदी में 2 दिन में ₹8000 की गिरावट
Mohan Bhagwat on Swadeshi: “निर्भरता मजबूरी में ना बदल जाए”, आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?