CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh heats up even before Navtapa : रायपुर में पारा 45°C के करीब; हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

Chhattisgarh heats up even before Navtapa : रायपुर में पारा 45°C के करीब; हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 मई । छत्तीसगढ़ में नवतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सूरज आग उगल रहा है। गुरुवार को रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना इलाके में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग दिनभर बेहाल नजर आए। (Chhattisgarh heats up even before Navtapa)

Contents
  • रायपुर में आज 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
  • कई जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट : Chhattisgarh heats up even before Navtapa
  • मौसम विभाग की एडवायजरी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

दोपहर में सड़कें सूनी, कूलर भी हुए बेअसर : Chhattisgarh heats up even before Navtapa

भीषण गर्मी का असर ऐसा रहा कि दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी दिखाई दीं। गर्म हवाओं के कारण कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पाए। लोगों का कहना है कि दोपहर में एक मिनट के लिए भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ गई।

रायपुर में आज 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग ने शुक्रवार को रायपुर के लिए ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम साफ रहने के कारण धूप और तेज होने के आसार हैं।

कई जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट : Chhattisgarh heats up even before Navtapa

मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वहीं कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की एडवायजरी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। विशेषकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग ने पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और शरीर को पूरी तरह ढंककर रखने की सलाह दी है।

Gariaband Atmanand School Dispute : छात्रों के विरोध के बाद प्राचार्य को तत्काल हटाने का आदेश
जीपीएम के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, बारिश से झरने और नदियां बनीं आकर्षण का केंद्र
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां
Goods Train Stone Pelting : दीपका में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन
Jharkhand Bus Accident Balrampur: एक साथ बुझी 10 चिताएं, गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की
Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की

पुलिस की जांच और पूछताछ में मामला सामने…

Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत
Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत

स्तर के प्राकृतिक नजारे (Chitrakote Waterfall) देखने पहुंचे…

NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन
NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन

भर्ती (NICL AO Recruitment 2026) के तहत चयनित…

Urban Company Hair Stylist : सरकारी नौकरी ठुकराकर मुंबई में बाल काटकर महीने में 1 लाख कमा रहा आजमगढ़ का युवक

सरकारी नौकरी पाने के लिए जहां लाखों युवा…

Chhattisgarh Skill Development : TCS-अडानी के साथ समझौता, युवाओं को AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
Chhattisgarh Skill Development : TCS-अडानी के साथ समझौता, युवाओं को AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक कौशल और रोजगारोन्मुखी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?