CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Factory Iron Theft : तीन आरोपी और एक कबाड़ी गिरफ्तार

Factory Iron Theft : तीन आरोपी और एक कबाड़ी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। फैक्ट्री से लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप और अन्य सामग्री चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान खरीदकर उसकी बिक्री करने वाले एक कबाड़ी को भी पुलिस ने मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। (Factory Iron Theft)

Contents
  • 50 हजार रुपये का सामान हुआ था चोरी : Factory Iron Theft
  • मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
  • कबाड़ी को बेच दिया था चोरी का सामान : Factory Iron Theft

50 हजार रुपये का सामान हुआ था चोरी : Factory Iron Theft

ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि केम्प-2 छावनी निवासी घनश्याम साहू ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 8 जून की रात छावनी बस्ती स्थित उनकी वर्कशॉप से लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई थी।

शिकायत के आधार पर जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लोकेश यादव उर्फ बाली (23) निवासी राजीव नगर खुर्सीपार, रवि विश्वकर्मा उर्फ खिल्लू (20) निवासी गौतम नगर खुर्सीपार और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

कबाड़ी को बेच दिया था चोरी का सामान : Factory Iron Theft

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए लोहे के सामान को उन्होंने परवेज खान (37) निवासी सोनकर मोहल्ला, केम्प-2 और सुरेश पांडेय नामक कबाड़ी को बेच दिया था।

पुलिस ने मामले में कबाड़ी परवेज खान को भी आरोपी बनाया है और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप
आगर मालवा में ढाई साल के बच्चे का अपहरण, मंदिर जाते वक्त मौसेरी बहन से 5 लोगों ने छीना..
Janpad Vice President Firing Case : नीतेश सिंह पर हमले के फरार आरोपी नागेंद्र–टाकेश्वर पर 5-5 हजार का इनाम
Funeral protest : धर्मांतरण के आरोप पर अंतिम संस्कार का विरोध, भानुप्रतापपुर के इरागांव में बढ़ा तनाव
बछड़े को कुचलता निकल गया SECL का कोयला डंफर 🛑 विरोध में रात भर सड़क पर बैठे लोग 🛑 9 घंटे कोल परिवहन रहा बंद, देर रात पुलिस ने समझाइश दे हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nayanthara in Kanchana 4 : कंचना 4 में होगी बड़ी स्टार एंट्री

सीजी भास्कर, 14 जून। साउथ फिल्मों के मशहूर…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : स्मृति मंधाना के निशाने पर मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

सीजी भास्कर, 14 जून : महिला टी20 विश्व…

Consumer Commission
Consumer Commission : अधूरे मकान निर्माण पर उपभोक्ता आयोग सख्त, ठेकेदार पर जुर्माना

सीजी भास्कर, 14 जून :  मकान निर्माण कार्य…

Major Forest Department drive in Mungeli : 90 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त

सीजी भास्कर, 14 जून। मुंगेली जिले में वन…

Chhattisgarh monsoon delay : जगदलपुर समेत कई शहरों में फिर चढ़ा पारा

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ की दहलीज पर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्यस्वास्थ्य

Fitness message from “Sundays on Cycle” : जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

17/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Illegal Fertilizer Truck Seized in Rajnandgaon : ओडिशा से लाई जा रही 197 बैग खाद जब्त

11/06/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai School Annual Function: मंगल दीप पब्लिक स्कूल में प्रतिभा, ताल और तालियों का उत्सव

22/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?