CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jal Jeevan Mission Raigarh : काम बंद करने वाले ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, अक्टूबर तक 378 योजनाएं होंगी पूरी

Jal Jeevan Mission Raigarh : काम बंद करने वाले ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, अक्टूबर तक 378 योजनाएं होंगी पूरी

By Newsdesk Admin
10/09/2026
Share
Jal Jeevan Mission Raigarh
Jal Jeevan Mission Raigarh

सीजी भास्कर, 09 सितंबर : रायगढ़ में जलापूर्ति योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जल जीवन मिशन के कार्यों (Jal Jeevan Mission Raigarh) में लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अक्टूबर 2026 तक 378 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

Contents
  • ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई Jal Jeevan Mission Raigarh
  • हर घर जल का लक्ष्य  Jal Jeevan Mission Raigarh
  • अक्टूबर तक 378 योजनाएं
  • समन्वय से पूरा होगा लक्ष्य

 

Jal Jeevan Mission Raigarh

 

ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई Jal Jeevan Mission Raigarh

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने रायगढ़ जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लंबे समय से काम बंद रखकर योजनाओं की प्रगति प्रभावित करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने मेसर्स प्रीति कंस्ट्रक्शन, बिलासपुर और मेसर्स जीतेश्वर साहू, बरमकेला के खिलाफ संबंधित एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission Raigarh) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Liquor Raid : जहरीली शराब कांड के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप, अफसरों को सख्त आदेश

 

हर घर जल का लक्ष्य  Jal Jeevan Mission Raigarh

बैठक में हर घर जल जिला बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन प्रगति और मैदानी स्थिति की जानकारी दी। कलेक्टर ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और समूह नल-जल योजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन की योजनाओं (Jal Jeevan Mission Raigarh) की नियमित समीक्षा के साथ शेष कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। प्रशासन का लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक घरों तक नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल की सुविधा पहुंचाना है।

 

यह भी पढ़ें…Digital Crop Survey Mungeli : अब मोबाइल एप से होगी खेत-फसल की निगरानी, 30 तक पूरी होगी ई-गिरदावरी

 

अक्टूबर तक 378 योजनाएं

बैठक में सीआईआरपी के अनुसार अक्टूबर 2026 तक जिले में 378 योजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने, लगातार निगरानी रखने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया, खंड कार्यालयों में लंबित देयकों और उनके भुगतान की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों (Jal Jeevan Mission Raigarh) को गति देने के साथ सेवा संकल्प अभियान, जल अर्पण दिवस और एसवीएस योजनाओं के भुगतान के लिए निर्धारित पेमेंट प्रोटोकॉल पर भी चर्चा हुई।

समन्वय से पूरा होगा लक्ष्य

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के निर्धारित मानकों और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता प्रतिभा नवरतन, सहायक अभियंता, उप अभियंता सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…Jal Jeevan Mission Raigarh : काम बंद करने वाले ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, अक्टूबर तक 378 योजनाएं होंगी पूरी

10 दिनों के अंदर इस्तीफा दो नहीं तो…” 🛑 CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी
पंप पर धू-धू कर जलने लगी कार, पेट्रोल पंप हुआ धुआं धुआं, अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी
Korba Liquor Shop Protest : शराब दुकान शिफ्टिंग पर बढ़ा विरोध, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी धरने में शामिल
Startup Center : 105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर, ग्रामीण इंटरनेट के लिए 3928 करोड़ मंजूर
Raigarh Fertilizer Raid : खाद व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई: 9 टन यूरिया जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Industrial Fair 2026 : रायपुर में लगेगा उद्योगों का महाकुंभ, 18 से 20 सितंबर तक जुटेंगे निवेशक-उद्यमी, रोजगार के भी बड़े मौके

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Chhattisgarh Liquor Raid : जहरीली शराब कांड के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप, अफसरों को सख्त आदेश

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : मध्य प्रदेश के…

Digital Crop Survey Mungeli : अब मोबाइल एप से होगी खेत-फसल की निगरानी, 30 तक पूरी होगी ई-गिरदावरी

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : किसानों के खेत…

Mulching Farming Sakti : मल्चिंग तकनीक से खीरे की खेती में बढ़ा उत्पादन, किसान ने कमाया 3.25 लाख का लाभ

सीजी भास्कर, 09 सितंबर : कम पानी, कम…

Dhamtari Teacher Innovation : सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, 23 बच्चे नवोदय-एकलव्य पहुंचे; 11 हजार ऑडियो बुक्स का भी कमाल

सीजी भास्कर, 09 सितंबर : सरकारी स्कूलों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?