सीजी भास्कर, 26 अगस्त। रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर की अलमारी में रखे 10 लाख रुपए नकद और दोस्त द्वारा गिफ्ट की गई महंगी स्कॉच की बोतल चोरी कर फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। (Raigarh 10 Lakh Cash Theft)
यह भी पढ़ें : Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
केयरटेकर के लौटने पर चोरी का हुआ खुलासा : Raigarh 10 Lakh Cash Theft
जानकारी के मुताबिक ढिमरापुर की वृंदावन कॉलोनी निवासी आनंद कुमार सिंघानिया एनटीपीसी लारा प्लांट में कॉन्ट्रेक्टर हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ झारसुगुड़ा गए थे। मंगलवार सुबह उनके कुक ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद वह तत्काल रायगढ़ पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

महंगी स्कॉच की बोतल भी साथ ले गया नकाबपोश चोर
घर के अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखे 10 लाख रुपए गायब थे। साथ ही दोस्त द्वारा गिफ्ट की गई महंगी स्कॉच की बोतल भी नहीं मिली। घर का सामान भी बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें : Jewellery Shop Theft : ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के गहने पार
डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने शुरू की जांच : Raigarh 10 Lakh Cash Theft
पुलिस अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
बताया गया कि जिस दौरान दंपती झारसुगुड़ा में थे, उनका केयरटेकर भी घर से चला गया था। उसके वापस आने के बाद ही घर में चोरी की घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Rapido Driver : रायपुर में रेपिडो चालक की करतूत, महिला का बैग लेकर फरार; रास्ते में दिखा तो गली बदलकर भागा
ख़बरें और भी हैं : Raipur Gold Shop Theft : सोने की दुकान में कारीगर बनकर की चोरी



