सीजी भास्कर, 22 अगस्त : राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी (Jewellery Shop Theft ) की वारदात सामने आई है। चोरों ने शातिर तरीके से दुकान का ताला काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
कटर से ताला काटकर दुकान में घुसे चोर
यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। कचना के बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटा और अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें :
10 से 15 किलो चांदी के गहने ले गए
जानकारी के मुताबिक चोर दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी के आभूषण और सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हुए हैं। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी गए आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस टीम घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :




