सीजी भास्कर, 15 जुलाई। भिलाई में शराब पीने के लिए रुपये मांगने का विरोध करना एक युवक को भारी (Bhilai Crime) पड़ गया। मेडिकल सामग्री की डिलीवरी कर रहे वाहन चालक और उसके हेल्पर को बीच सड़क पर रोककर बदमाशों ने पहले गाली गलौज की और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और एक अपचारी बालक शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : भिलाई में नाश्ता दुकान संचालक पर जानलेवा हमला
रास्ता रोककर मांगे शराब पीने के लिए रुपये Bhilai Crime
पुलिस के अनुसार घटना 14 जुलाई की शाम करीब छह बजे की है। प्रार्थी अपने टाटा एस वाहन से मेडिकल सामग्री की डिलीवरी करने निकला था। मौर्या टॉकीज के पास बंधन बैंक के सामने वाहन खड़ा कर वह अपने हेल्पर दीपक मंडावी के साथ सामान उतार रहा था। इसी दौरान एक अपचारी बालक और दो युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। जब चालक और हेल्पर ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।
धारदार हथियार से किया हमला
विवाद बढ़ने पर आरोप है कि अपचारी बालक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से हेल्पर दीपक मंडावी के बाएं हाथ की कोहनी पर कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
खबरें और भीं हैं : Chhattisgarh Jail : प्रदेश की जेलों में बढ़ीं कैदियों की मौतें, पांच साल में 375 मौतों का आंकड़ा, कई मामलों की जांच अब भी अधूरी

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी Bhilai Crime
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मौके से एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया, जबकि फरार हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश सागर (20) और हरप्रीत सिंह उर्फ वंश (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : मुंबई में बैठा बेटा करता रहा भरोसा, भिलाई में बुजुर्ग माता-पिता के पीठ पीछे रचती रही धोखाधड़ी का खेल
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज (Bhilai Crime) किया है। दोनों वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अपचारी बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं : भिलाई में निर्माणाधीन “अटल स्मारक” का सरिया काट ले गए चोर, निगम ठेकेदार पहुंचा थाना, जांच में जुटी सुपेला पुलिस



