CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chaitanyanand Swami Case : ‘Baby, I love you…’ छात्राओं को भेजता था मैसेज, विरोध करने पर रोक दी जाती थी डिग्री — चैतन्यानंद का काला चेहरा

Chaitanyanand Swami Case : ‘Baby, I love you…’ छात्राओं को भेजता था मैसेज, विरोध करने पर रोक दी जाती थी डिग्री — चैतन्यानंद का काला चेहरा

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
Chaitanyanand Swami Case
Chaitanyanand Swami Case

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (Chaitanyanand Swami Case) से जुड़ा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया है कि संस्थान पर नियंत्रण रखने वाला चैतन्यानंद सरस्वती लंबे समय तक उनका यौन और मानसिक शोषण करता रहा।

Contents
  • सीसीटीवी के नाम पर नजरबंदी
  • अश्लील सवाल और देर रात मैसेज
  • विरोध करने पर रुकती थी डिग्री
  • धमकियां और मानसिक टॉर्चर
  • फरार है चैतन्यानंद Chaitanyanand Swami Case

आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं को कभी डर दिखाकर, तो कभी विदेश यात्रा का लालच देकर वह अपने जाल में फंसाता था। जब दबाव असहनीय हो गया, तो आखिरकार छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी के नाम पर नजरबंदी

छात्राओं का कहना है कि आरोपी ने हॉस्टल (Chaitanyanand Swami Case) के लगभग हर हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे, यहां तक कि बाथरूम के आस-पास भी। सिक्योरिटी के नाम पर लगाए गए इन कैमरों का इस्तेमाल वह छात्राओं पर नज़र रखने और निजी सवाल पूछने के लिए करता था।

अश्लील सवाल और देर रात मैसेज

पीड़िताओं के मुताबिक, चैतन्यानंद छात्राओं से अश्लील सवाल करता था, जैसे—क्या उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए हैं और क्या कंडोम का इस्तेमाल किया गया। कई छात्राओं ने यह भी बताया कि देर रात उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज आते थे, जिनमें लिखा होता था— “Baby, I love you”। इतना ही नहीं, उन्हें रात के समय निजी कक्ष में बुलाया जाता और विदेश ले जाने का दबाव बनाया जाता। एक पीड़िता ने तो यह तक बताया कि उसे जबरन मथुरा ले जाने की कोशिश की गई।

विरोध करने पर रुकती थी डिग्री

जो छात्राएं उसका विरोध करतीं, उनके खिलाफ संस्थान के भीतर ही साजिश रची जाती। अटेंडेंस काट दी जाती, अंक कम कर दिए जाते और डिग्री रोक दी जाती। एफआईआर में तीन महिला स्टाफ सदस्यों का नाम भी दर्ज है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं को दबाव में लेकर सबूत मिटाने और नाम बदलवाने तक की कोशिश की।

धमकियां और मानसिक टॉर्चर

एक शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और हॉस्टल (Chaitanyanand Swami Case) में अलग-थलग कर दिया गया। यहां तक कि धमकी दी गई कि अगर उसने विरोध किया तो उसका राज प्रभावशाली लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा।

फरार है चैतन्यानंद Chaitanyanand Swami Case

करीब 60 वर्षीय चैतन्यानंद सरस्वती अगस्त से फरार है। पुलिस का कहना है कि वह लगातार ठिकाना और भेष बदल रहा है ताकि गिरफ्तारी से बच सके। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। यह संस्थान शृंगेरी पीठ से जुड़ा हुआ है और पीठ ने ही आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

India Economy 2026 Outlook : नए साल में भी सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनमी बना रहेगा भारत
इंदौर-उज्जैन मेट्रो के लिए 20 हेक्टेयर में बनेगा डिपो:मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रहा सरकारी जमीन की तलाश
Civic Development : वैशाली नगर को मिली 6.59 करोड़ की विकास सौगात, विधायक रिकेश सेन के प्रयास से कई बड़े कार्य स्वीकृत
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक, जानें- कब तक रहेगी पाबंदी?
RJD नेता चंद्रशेखर सिंह के बिगड़े बोल, जीतन राम मांझी को कहा- ये पाखंडियों के बाप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Attacked and Robbed in Raipur : चलती बाइक से गिराकर युवक को पीटा

Youth Attacked and Robbed in Raipur

जनता की मांग को प्राथमिकता : Road Project Vaishali Nagar
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान

सीजी भास्कर, 18 जून। विधायक रिकेश सेन की…

Chhattisgarh Weather : मानसून की रफ्तार आखिर क्यों थम गई, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लोग कर रहे बारिश का इंतजार

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के कई हिस्सों…

IND vs AFG : 400 रन बनाने के बाद भी क्यों बनी अनोखी कहानी, गिल और किशन ने रचा ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं हुआ

सीजी भास्कर, 18 जून। लखनऊ के इकाना स्टेडियम…

Air Force Officer : शहीद बेटे की विदाई के बाद परिवार में क्यों बढ़ा विवाद, सहायता राशि को लेकर उठे कई सवाल

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के लिए जान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?