CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Crime News : भिलाई में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

Bhilai Crime News : भिलाई में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

By Newsdesk Admin
13/12/2025
Share
Bhilai Crime News
Bhilai Crime News

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में शनिवार सुबह चंद्रा–मौर्या टॉकीज के पास सड़क किनारे एक बोरे में बंद महिला की लाश (Bhilai Crime News) मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय राहगीरों ने जब बोरे से तेज दुर्गंध महसूस की तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा, जिसमें एक अज्ञात महिला का शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृत महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई है।

(Bhilai Crime News) हत्या की आशंका

लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर यहां फेंका गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतका की पहचान कर ली जाएगी और इस मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

भिलाई में आरोपियों के ठिकाने से 40 किलो गौ मांस, पांच सिर, 10 गौ खाल जब्त, सभी आरोपी सुपेला पुलिस ने दबोचे
मैनपाट: बौद्ध मंदिर में युवक-युवती ने दानपात्र से चोरी की, पुलिस तलाश में जुटी
Bhilai Employment Fair : सरकारी नौकरी ही नहीं, निजी क्षेत्र में भी उज्ज्वल भविष्य: संभाग स्तरीय रोजगार मेले में बोले स्कूल शिक्षा मंत्री यादव
Gambling Raid Durg : दुर्ग में जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 नामचीन रसूखदार आरोपित दबोचे गए
DSP Naresh Patel Holi : 72 घंटे की ड्यूटी के बाद झूमे पुलिसकर्मी, रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई होली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cabinet Expansion
Cabinet Expansion : मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत, मानसून सत्र से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

सीजी भास्कर, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

CEO ZIP Fraud
CEO ZIP Fraud : CEO बनकर भेजी जा रही ZIP फाइल से साइबर ठगी, 30 महीनों में 791 करोड़ की धोखाधड़ी

सीजी भास्कर, 30 जून। साइबर अपराधियों ने लोगों…

Property Tax Raipur
Property Tax Raipur : आज प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का अंतिम मौका, समय पर भुगतान पर मिलेगी 6.25% तक की छूट

सीजी भास्कर, 30 जून। रायपुर नगर निगम क्षेत्र…

Jagannath Rath Yatra Special Train
Jagannath Rath Yatra Special Train : जगन्नाथ रथयात्रा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, गोंदिया-पुरी स्पेशल ट्रेन से सफर होगा आसान

सीजी भास्कर, 30 जून। भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध…

Sarona Flyover Accident
Sarona Flyover Accident : सरोना फ्लाईओवर पर ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा

सीजी भास्कर, 30 जून। राजधानी रायपुर के सरोना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?