CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI Driving Test Chhattisgarh : ई-ट्रैक पर होगा ड्राइविंग टेस्ट, एआई कैमरों से निगरानी, बदलेगा ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम

AI Driving Test Chhattisgarh : ई-ट्रैक पर होगा ड्राइविंग टेस्ट, एआई कैमरों से निगरानी, बदलेगा ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम

By Newsdesk Admin
16/11/2025
Share
AI Driving Test Chhattisgarh
AI Driving Test Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 16 नवंबर। प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। रायपुर के बीरगांव स्थित ड्राइविंग संस्थान एवं यातायात अनुसंधान केंद्र (AI Driving Test Chhattisgarh) को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। परिवहन विभाग ने यहां ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Contents
  • यह फायदा होगा
  • ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल लाइसेंस
  • दुर्घटनाओं में आएगी कमी

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए ई-ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट एआई कैमरे और सेंसर (AI Driving Test Chhattisgarh) तकनीक की मदद से होगा। सड़क पर वाहन नियंत्रण, लेन अनुशासन, गति नियंत्रण, सिग्नल पालन जैसे सभी मानकों को सेंसर स्वतः रिकार्ड करेंगे।

रायपुर के साथ ही राज्य के सात अन्य जिलों— दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में भी ई-ट्रैक स्थापित किए जाएंगे। अगले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जहां ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था से लिया जाएगा।

यह फायदा होगा

अब तक ड्राइविंग टेस्ट परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में लिया जाता है और इसी कारण कई बार भेदभाव और भ्रष्टाचार की शिकायतें (AI Driving Test Chhattisgarh) सामने आती थीं। नई व्यवस्था में यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, क्योंकि परीक्षण से लेकर अंतिम परिणाम तक मानव हस्तक्षेप शून्य रहेगा।

ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल लाइसेंस

लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोग अब ऑनलाइन आवेदन कर अपाइंटमेंट बुक कर सकेंगे। निर्धारित तारीख पर ई-ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। सेंसरों द्वारा दर्ज डाटा सीधे पोर्टल पर अपलोड होगा और योग्य आवेदकों को डिजिटल फीडबैक के साथ लाइसेंस जारी किया जाएगा।

दुर्घटनाओं में आएगी कमी

परिवहन विभाग का दावा है कि इससे न केवल प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि सही और प्रशिक्षित चालकों का चयन होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। यहां L-शेप, H-शेप, ब्रेक टेस्ट, स्लोप टेस्ट सहित सभी परीक्षण सेंसरों द्वारा रिकॉर्ड होंगे।

प्रदेश में ड्राइविंग टेस्ट के लिए ई-ट्रैक बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया की जा रही है। ई-ट्रैक लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया और अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और आधुनिक बनेगी।

एस. प्रकाश, सचिव, परिवहन विभाग

Heavy Rain Chhattisgarh : बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें धंसीं, पुलियां टूटीं 
Oh…my…God….पूर्व CM भूपेश बघेल ने दुर्ग एसपी को कहा “गुंडा” 🛑 “भूपेशजी तत्काल दुर्ग के काबिल एसपी से माफी मांगिए” – MLA रिकेश सेन, देखिए विडियो
Property Tax Collection 2026 : प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में फिसला नगर निगम, ₹475 करोड़ के लक्ष्य से ₹120 करोड़ पीछे, समय-सीमा बढ़ने से करदाताओं ने मोड़ा मुंह
Historic day for Vaishali Nagar : MLA रिकेश के प्रयासों से 43.4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
Kanker Maoist surrender: तीन दिन में तीन हार्डकोर माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, AK-47 के साथ किया सरेंडर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

Government Rice
Government Rice :  सोने के बिस्किट का झांसा देकर ठगी, गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार

सस्ते दाम में सोने का बिस्किट दिलाने का…

Ration Scam
Ration Scam :  सरकारी राशन की कालाबाजारी, 24 क्विंटल चावल के साथ एक गिरफ्तार

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को बांटे…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

लालच में साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?