CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM योगी को 10 दिन के भीतर इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाली 24 वर्षीय महिला फातिमा खान गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस कर रही पूछताछ

CM योगी को 10 दिन के भीतर इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाली 24 वर्षीय महिला फातिमा खान गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस कर रही पूछताछ

By Newsdesk Admin
03/11/2024
Share

फर्नीचर व्यवसायी की बेटी है फातिमा, वेल एजुकेटेड आईटी में बीएससी, परिजनों ने बताया – दिमागी हालत ठीक नहीं

सीजी भास्कर, 03 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी महिला को मुंबई पुलिस ने अभी अभी गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक महिला की पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। फातिमा उल्लहास नगर की रहने वाली है। उसके पिता एक फर्नीचर कारोबारी हैं, आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला पढ़ी लिखी है लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप पर अननोन नंबर से एक संदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से आया था। मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि 20 नवंबर में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी प्रचार करने पहुंचने वाले हैं। पिछले महीने 12 तारीख को NCP के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। वह अपने विधायक बेटे के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तभी शूटरों ने उन पर गोली चला दी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसी वर्ष सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। बीते दिनों किसी ने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर भी सीएम योगी को धमकी दी गई। यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी थी और उसे फुलवारिया शरीफ में गिरफ्तार किया गया था।

Winter Session : संसद में गरजे राहुल गांधी, बोले- वायु प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है, चर्चा करनी चाहिए
मुझसे दहेज में मांगे 3 करोड़”… झांसी की राजकुमारी ने पूर्व मंत्री के बेटे पर लगाए कई गंभीर आरोप
भिलाई शहर के विकास को लेकर विधायक रिकेश सेन ने निगम अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
HDFC Bank Shares Crash : गड़बड़ी की रिपोर्ट से हिला बाजार, एक झटके में डूबे 30 हजार करोड़
Bilaspur Group Clash : दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?