CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य

Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य

By Newsdesk Admin
15/07/2026
Share
Retired principal pension issue
Retired principal pension issue

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। पूरी जिंदगी ईमानदारी से स्कूल प्राचार्य के रूप में सेवा देने वाले सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र कुमार (मुंगेली ) आज अपने ही पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. सेवानिवृत्ति के दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक न तो पेंशन मिली है और न ही ग्रेच्युटी. लगातार विभागीय उदासीनता से परेशान सेवानिवृत्त प्राचार्य ने जल्द न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है. (Retired principal pension issue)

Contents
  • 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त प्राचार्य : Retired principal pension issue
  • शिक्षा सचिव से लेकर मंत्री के OSD तक लगाई गुहार
  • लोक आयोग का मामला सुलझा, फिर भी पेंशन अटकी
  • CM हेल्पलाइन में भी नहीं मिला समाधान : Retired principal pension issue
  • अनुसूचित जाति से होने के कारण अनदेखी का आरोप
  • आत्महत्या की दी चेतावनी : Retired principal pension issue
Retired principal pension issue
Retired principal pension issue

2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे सेवानिवृत्त प्राचार्य : Retired principal pension issue

राजेंद्र कुमार अंचल ने दस्तावेजों के साथ CG Bhaskar से अपनी पीड़ा साझा की. उन्होंने बताया कि वे 30 अप्रैल 2024 को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, करमा से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बाद से वे पेंशन और ग्रेच्युटी के लिए लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका वैधानिक लाभ नहीं मिल सका है.

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Bike Theft : भिलाई-रायपुर-बिलासपुर से बाइक चुराने वाला अंतरजिला चोर गिरफ्तार

 

शिक्षा सचिव से लेकर मंत्री के OSD तक लगाई गुहार

पीड़ित रिटायर्ड प्राचार्य अंचल का कहना है कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, लोक शिक्षण संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह और शिक्षा मंत्री के ओएसडी राहुल सिंह तक अपनी शिकायत पहुंचाई, लेकिन कहीं से भी समाधान नहीं मिला.

 

यह भी पढ़ें : Mental Harassment Case : मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग ने 46 मामलों की सुनवाई की

 

लोक आयोग का मामला सुलझा, फिर भी पेंशन अटकी

पीड़ित प्राचार्य के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि लोक आयोग में लंबित शिकायत के कारण उनकी पेंशन प्रक्रिया रुकी हुई है. इसके बाद उन्होंने लोक आयोग में अपना पक्ष रखकर मामले का निराकरण भी करा लिया, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी विभाग ने पेंशन संबंधी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई.

 

यह भी पढ़ें : CM Helpline 1076 Chhattisgarh : सीएम हेल्पलाइन पर एक कॉल लगाते ही दौड़ा अमला; 1 साल से बजबजाती नाली चंद घंटों में चकाचक

 

CM हेल्पलाइन में भी नहीं मिला समाधान : Retired principal pension issue

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद 18 जून 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मुंगेली ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है और इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है. इसके बावजूद पेंशन प्रकरण आज भी लंबित है.

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Mental Health : बढ़ रहा मानसिक तनाव, एक साल में 23 हजार लोगों ने मांगी मदद

 

अनुसूचित जाति से होने के कारण अनदेखी का आरोप

राजेंद्र कुमार अंचल का आरोप है कि यदि किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मामला होता तो उसका निराकरण इतने लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाता.

उनका कहना है कि लगातार उपेक्षा और प्रशासनिक उदासीनता ने उन्हें गहरे मानसिक तनाव में डाल दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं. जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी.

 

यह भी पढ़ें : Retired principal pension issue : 2 साल से पेंशन के लिए भटक रहे रिटायर्ड प्राचार्य, आत्महत्या की दी चेतावनी

 

आत्महत्या की दी चेतावनी : Retired principal pension issue

अंचल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी.

राजेंद्र कुमार अंचल ने मांग की है कि उनकी लंबित पेंशन और ग्रेच्युटी तत्काल जारी की जाए, विलंब के कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें : https://cgbhaskar.com/beo-surendra-jaiswal-suspended/ 

खबरें और भी हैं : Dhamtari Development : मेयर व अफसर सड़कों पर उतरे, विकास कार्यों में देरी पर सख्त चेतावनी

Shram Vibhag : दस या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों को श्रम विभाग में कराना होगा ये काम
Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद
Chhattisgarh Cold Wave Alert: उत्तर छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव का खतरा, अगले 3 दिन शीतलहर के बीच गिर सकता है तापमान
ASI की गुंडागर्दी: केस पूछने पर जड़े 20 थप्पड़, पीड़ित का कान सुन्न
पहले पति को छोड़ किया दूसरा विवाह, अब तीसरी शादी के लिए उठाया खौफनाक कदम… घोंट दिया कलेजे के टुकड़े का गला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?