CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ी खबर: गणेश विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, निकल गईं तलवारें, तोड़फोड़, दुकान और वाहनों में लगाई आग, बिगड़े हालात, एक पुलिसकर्मी भी घायल, पटाखा विवाद में लड़की पर चला चाकू

बड़ी खबर: गणेश विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा पर पथराव, निकल गईं तलवारें, तोड़फोड़, दुकान और वाहनों में लगाई आग, बिगड़े हालात, एक पुलिसकर्मी भी घायल, पटाखा विवाद में लड़की पर चला चाकू

By Newsdesk Admin
12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। कर्नाटक मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव और तोड़फोड़, आगजनी से हालात बिगड़ गए हैं। इस वारदात में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों में बवाल हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। यह घटना नागमंगला टाउन पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। प्रभावित पक्ष का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

खबर मिली है कि मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग हुई है। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। तभी आगजनी भी घटना शुरू हो गई। उपद्रवियों ने दुकान और बाइक को आग के हवाले कर दिया है। आरोप है कि दूसरे गुट के युवक तलवार लेकर आ गए और धमकाने का प्रयास करते रहे। पुलिस स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रही है। कई तलवारें जब्त कर ली गई हैं और इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है।

घटना नागमंगला टाउन पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। बदरीकोप्पल में गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए भव्य तरीके से झांकी सहित निकाला गया। इस दौरान मैसूर रोड पर दरगाह के पास पथराव हुआ। इसका आरोप मुस्लिम युवकों पर लगा है।

हिंदू पक्ष का कहना है कि ये घटना उस वक्त हुई जब गणपति विसर्जन का जुलूस निकला जा रहा था। इस दौरान मुस्लिम युवकों ने पथराव किया है।पथराव की घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने मूर्ति रोककर विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू पक्ष का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई हो। पिछले साल भी इसी दरगाह के सामने दंगा हुआ थाइस दंगे में दरगाह के सामने का हिस्सा ढहा दिया गया था।

गौरतलब हो कि विवाद मांड्या के साथ ही तुमकुर जिले के मधुगिरी में मेकेबांडे के पास पटाखे जलाने को लेकर भी हुआ है। इस दौरान एक लड़की पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान मधु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना की वजह पुरानी दुश्मनी है। पेट में चाकू लगने से मधु गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए मधुगिरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में मधुगिरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर है और मामले की जांच कर रही है।

Workers Minimum Wage Protest : BSP कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग
Auto Sales Growth : सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 4% बढ़ी, दोपहिया वाहनों ने भी रफ्तार पकड़ी
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद ‘बेटे’ को लेकर उड़ी ऐसी अफवाह, भड़क गए पराग त्यागी, बोले-“ये निर्दयी लोग”
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घर में घुसा वाहन, एसडीएम व पुलिसकर्मी घायल
Shivrinarayan Mela Accident : शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, झूला संचालक पर FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?