सीजी भास्कर, 26 सितंबर : लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी और आसपास के जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुरक्षा को देखते हुए दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद (Mahadev Ghat Road Closed) कर दिया है। वहीं पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी पुल के पास गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है।
जलभराव के कारण महादेव घाट मार्ग बंद
पुलिस के अनुसार अमलेश्वर से रायपुर को जोड़ने वाले महादेव घाट मार्ग पर पानी भर गया है। लगातार बारिश के चलते सड़क पर जलभराव बढ़ने से हादसे की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Heavy Rain Flood : भारी बारिश से बिगड़े हालात, रायपुर का महादेवघाट पुल डूबा; कई इलाकों में बाढ़
वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से महादेव घाट मार्ग की ओर जाने से बचने की अपील की है। रायपुर और अमलेश्वर के बीच आवागमन के लिए मुख्य मार्ग या तरीघाट मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल से जलभराव वाले क्षेत्र में किसी अप्रिय स्थिति और यातायात जाम से बचा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : CBSE New Chairman : CBSE को मिला नया अध्यक्ष, 2001 बैच के IAS अधिकारी मंदीप भंडारी संभालेंगे जिम्मेदारी
पुलगांव में गणेश विसर्जन पर अस्थायी रोक
शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए पुलगांव स्थित नदी पुल के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गणेश विसर्जन पर रोक (Ganesh Visarjan Ban) लगाते हुए श्रद्धालुओं और गणेशोत्सव समितियों को प्रतिबंधित घाटों पर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
यह भी पढ़ें : Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट
तेज बहाव के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
पुलिस प्रशासन के मुताबिक नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण गहरे पानी में उतरना खतरनाक हो सकता है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल विसर्जन रोकने का निर्णय लिया गया है। पुलिस ने गणेशोत्सव समितियों और श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा नदी के गहरे पानी और प्रतिबंधित घाटों से दूर रहने की अपील की है। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Heavy Rain Alert : भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम साय



