सीजी भास्कर, 25 सितंबर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ (Mahanadi Water Level) गया है। गंगरेल जलाशय 98.14 प्रतिशत और मुरुमसिल्ली 100 प्रतिशत भर चुका है। बढ़ती आवक को देखते हुए गंगरेल के 10 गेट खोलकर 54,950 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
25 सितंबर की सुबह 8 बजे की स्थिति के अनुसार दुधावा जलाशय 97.21 प्रतिशत और सोदूर 88.18 प्रतिशत भर चुका है। जलाशयों में लगातार पानी की आवक को देखते हुए सुरक्षा और जल प्रबंधन के लिए नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

गंगरेल से 48,950 क्यूसेक पानी महानदी में Mahanadi Water Level
गंगरेल जलाशय में 64,117 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। इसके 10 गेट खोलकर 54,950 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें रुद्री बैराज से 6,000 क्यूसेक पानी नहर में और 48,950 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Yadav Samaj Meeting : सिहावा में 27 सितंबर को यादव समाज की युवा बैठक, सामाजिक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन
अन्य जलाशयों से भी निकासी जारी
मुरुमसिल्ली में 7,465 क्यूसेक पानी की आवक के बीच 7,286 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। दुधावा में 18,724 क्यूसेक आवक के मुकाबले 16,606 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
वहीं सोदूर जलाशय में 16,624 क्यूसेक पानी पहुंच रहा है और 5 गेटों से 16,402 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर पानी निकासी की मात्रा और बढ़ाई जा सकती है।
तटीय गांवों में अलर्ट
जलाशयों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण महानदी और आसपास की नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने ग्रामीणों और आम नागरिकों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
खबरें और भी हैं…Raipur Congress Protest : बारिश में भी कांग्रेस का पैदल मार्च, SIR और ‘वोट चोरी’ पर CEC से इस्तीफे की मांग
रिपोर्टर : रिजवान मेमन


