सीजी भास्कर, 23 सितंबर : राजधानी में गणेश प्रतिमा विसर्जन की झांकी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था (Ganesh Visarjan Security) को और मजबूत किया है। झांकी मार्ग को छह सेक्टर में बांटकर करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 50 राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh NSA Order : 33 कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा NSA
180 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
गणेशोत्सव के दौरान विवाद और उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पहले से कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले 10 दिनों में तीनों पुलिस जोन में करीब 180 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई (Ganesh Visarjan Security) का उद्देश्य झांकी और विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है। पुलिस की नजर केवल मुख्य झांकी मार्ग पर ही नहीं रहेगी, बल्कि आसपास की गलियों और संवेदनशील स्थानों पर भी जवान तैनात किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List
5 ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
झांकी मार्ग और आसपास के इलाकों की निगरानी (Ganesh Visarjan Security) के लिए पांच ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के CCTV कैमरों से प्रमुख चौराहों और मार्गों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस टीम ने CCTV कैमरों की स्थिति की जांच भी की है। खराब या बंद कैमरों को 25 सितंबर से पहले दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे भीड़ और यातायात की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने में मदद मिलेगी।
सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे जवान
पिछले वर्षों में झांकी और महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड के आसपास चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसे देखते हुए इस बार सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये जवान संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। पुलिस की खास निगरानी (Ganesh Visarjan Security) झांकी मार्ग से जुड़ी अंदरूनी गलियों पर रहेगी, क्योंकि अधिकारियों के अनुसार पूर्व में कई घटनाएं मुख्य झांकी के बजाय आसपास की गलियों में सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें : Mechka Tourism : सोंढूर डैम की खूबसूरती देखने पहुंचे 5500 से ज्यादा पर्यटक, सुविधाओं की कमी बनी परेशानी
शारदा चौक से महादेव घाट तक जाएगी झांकी
गणेश प्रतिमा विसर्जन की झांकी शारदा चौक से शुरू होगी। यहां से जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती होते हुए लाखेनगर से रायपुरा स्थित महादेव घाट पहुंचेगी। झांकी मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि संभव हो तो वाहनों के बजाय पैदल झांकी में शामिल हों।
महादेव घाट पर 7 क्रेन और 12 गोताखोर
महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन (Ganesh Visarjan Security) के लिए सात क्रेन और करीब 12 गोताखोर तैनात किए जाएंगे। क्रेन ऑपरेटर और गोताखोर तीन पालियों में ड्यूटी करेंगे। कुंड के आसपास पर्याप्त पुलिस बल के साथ राजपत्रित अधिकारियों की भी तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुंड के पास सीमित संख्या में लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इससे भीड़ नियंत्रित करने और आपात स्थिति में बचाव कार्य तेज करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Party changed in 18 days : उत्तम जायसवाल ने ज्वाइन की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, AAP से दिया था इस्तीफा
पंडाल से विसर्जन स्थल तक साथ रहेगा पुलिस बल
गणेशोत्सव के दौरान प्रमुख गणेश पंडालों में तैनात पुलिस जवान विसर्जन के दिन संबंधित झांकी के साथ रहेंगे। यानी पंडाल से झांकी रवाना होने से लेकर महादेव घाट पहुंचने तक पुलिस बल साथ रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को किसी भी विवाद, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य गणेश विसर्जन झांकी को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना और भीड़ के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकना है।
यह भी पढ़ें : Durg Irrigation Projects : दुर्ग में सिंचाई योजनाओं के लिए 40.85 करोड़ स्वीकृत, 883 हेक्टेयर में पहुंचेगा पानी



