CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कॉन्स्टेबल घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती करता था दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

कॉन्स्टेबल घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती करता था दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

By Newsdesk Admin
04/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग- भिलाई जिले की छावनी पुलिस ने कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप का केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले को लेकर पिड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, साल 2021 में विवेक उसके घर आया था। इस दौरान उसके मां और भाई काम पर गए थे। तभी आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आया. पीड़िता ने जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए और मुंह बंद करवा कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

आरोपी कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार की करतूत को जब पीड़िता ने अपनी मां और भाई को बताई, लेकिन उन्होंने उस पर भरोसा नहीं किया। यहां तक उन्होंने उल्टा कहा कि, तू झूठ बोल रही है और विवेक ऐसा नहीं कर सकता है। जिसके बाद आरोपी का मनोबल बढ़ गया और जब भी घर पर उसके परिजन नहीं होते, तब वह घर में घुस आता और नाबालिग से जबरदस्ती करता। जब पीड़िता ने घरवालों को बताया कि विवेक उसके साथ आए दिन जबरदस्ती करता है तो उन्होंने उससे कहा कि वो जो कर रहा है करने दे। जैसे ही वो बालिग हो जाएगी, वो उसकी शादी करवा देंगे और विवेक ने बोला है कि वो पैसा खर्च करेगा तो तेरी शादी अच्छी जगह हो जाएगी।

साथपीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि, लगातार एक साल तक रेप होने के बाद भी जब घरवालों ने उसका साथ नहीं दिया तो 20 मई 2023 को वह अपने मोहल्ले में रहने वाली मुंहबोली चाची के घर चली गई। इसके बाद उसने मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली। 9 जून 2023 को शादी करने के बाद वो उसी लड़के साथ रहने लगी। जब पीड़िता ने दूसरे लड़के शादी कर ली तो उसकी मां ने छावनी थाने में उसके अपहरण और नाबालिग से रेप का आरोप लगाते हुए उसके पति और एक अन्य लड़के के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में अपना बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया और बताया कि उसका जन्म 30 अप्रैल 2005 को हुआ है। उसकी मां जब उसकी किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा रही है, तब वो बालिग हो चुकी थी और अपने पति के साथ थी। उनके द्वारा विवेक पोद्दार को बचाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना, लेकिन आरोपी फरारपीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा टीम भी भेजी है, लेकिन वो फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है। छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है।

यातायात हो रहा बाधित, सब्जी बाजार से ठेले वालों को हटाएं, चिकन दुकानें और अवैध अतिक्रमण हटवाने दुर्ग कलेक्टर से लगी गुहार, जनदर्शन में आज 130 आवेदन
Wild Animal Treatment : बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज, वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल
Sensation in Janjgir-Champa : युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Raut Nach Jhanki National Jamboree: दुधरी बालोद में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकगौरव, बिलासपुर टीम को मिली राष्ट्रीय सराहना
प्रोफेसर, रिसर्च छात्रा और…’ IIT छात्र अंकित के वो 3 गुनहगार, बेटे के सुसाइड पर क्या बोले पिता?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Case
Illegal Liquor Case :  अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4  गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बलौदाबाजार जिले में…

Suhela Police Action
Suhela Police Action : चखना दुकान में खुलेआम छलक रहे थे जाम, पुलिस ने संचालक को दबोचा

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : बलौदाबाजार जिले के…

Jal Jeevan Mission
Jal Jeevan Mission : टंकी बनी शोपीस, नदी के झरिया से बुझा रहे प्यास

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : केंद्र सरकार की…

Hanuman Chalisa Path
Hanuman Chalisa Path :  90 विधानसभा सीटों पर आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : आम आदमी पार्टी…

Durg School Drug Case
Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Durg School Drug Case : कांग्रेस ने चेतावनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?