सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। राजनांदगांव में साइबर ठगी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। (Cyber Fraud Arrest)
सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के मामले में 58 वर्षीय दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud : साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

म्यूल बैंक अकाउंट से रकम के लेनदेन का खुलासा : Cyber Fraud Arrest
पुलिस के मुताबिक, I4C पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर बैंक खाते की जांच की गई। जांच में इस खाते से 5 लाख 41 हजार 99 रुपए की संदिग्ध रकम के लेनदेन की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Controversy Over Khamenei Death: जश्न और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन नेता पर मामला दर्ज
संदिग्ध गतिविधि की सूचना साइबर सेल को देने की अपील
वहीं, गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में 10 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लालच या कमीशन के नाम पर अपना बैंक अकाउंट, ATM कार्ड, चेकबुक या मोबाइल सिम किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। साइबर ठगी (Cyber Fraud Arrest ) से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर सेल को देने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Police checking campaign : धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कई संदिग्धों से पूछताछ
ख़बरें और भी हैं : Bhilai Hanumant Katha Security: श्रद्धा की भीड़ में संदिग्धों की दस्तक, पुलिस की सख्ती से 20 लोग हिरासत में


