CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 18 मिनट में 12 km दौड़ गई पुलिस, बचाई युवती की जिंदगी, सोशल मीडिया वरदान..!

18 मिनट में 12 km दौड़ गई पुलिस, बचाई युवती की जिंदगी, सोशल मीडिया वरदान..!

By Newsdesk Admin
12/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। सोशल मीडिया सिर्फ अभिव्यक्ति की आजादी ही नहीं देता बल्कि कभी-कभी यह लोगों की जान भी बचाता है।

Contents
  • क्या था मामला?
  • युवती की बची जान
  • अधिकारी ने क्या कहा?

ऐसा ही एक मामला गाजीपुर के सादात इलाके से आया है। यहां पर सोशल मीडिया की सूचना पर 12 किलोमीटर की यात्रा को पुलिस ने 18 मिनट में तय कर भारी मात्रा में नीद की गोली खाने वाली युवती को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उसकी जान बचाई।

दरअसल इंस्टाग्राम पर युवती ने अपना वीडियो डालकर सुसाइड का प्रयास किया था।

इसकी जानकारी डिजी कार्यालय लखनऊ को हुई और फिर वहां से सादात पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। 

सादात पुलिस बगैर देर करते हुए 18 मिनट में युवती के घर पर पहुंचकर उसे तत्काल इलाज उपलब्ध कराया, जिससे उसकी जान बच गई।

क्या था मामला?

मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के एक गांव कहा है। यहां मंगलवार की दोपहर एक युवती ने प्रेम संबंध में हुए आपसी विवाद के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया।

इसके लिए उसने दवा की कई गोलियां एक साथ खा ली और दवा खाने का वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यही वीडियो अपलोड करना यूपी पुलिस और युवती के लिए वरदान साबित हो गया।

आत्महत्या का यह वीडियो जैसे इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ वैसे ही इसका नोटिफिकेशन यूपी डीजीपी कार्यालय लखनऊ पहुंचा. जानकारी के बाद यूपी पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई और मामले की जानकारी सादात पुलिस को दी गई। 

सादात पुलिस बिना लेट किये हुए युवती के बताए गए लोकेशन पर पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाली युवती का घर सादात थाने से 12 किलोमीटर की दूरी पर था. पुलिस तत्काल एक्शन लेते हुए उसके गांव मात्र 18 मिनट में पहुंच गई। यहां पर उसके सुसाइड करने की जानकारी उसके परिवार के लोगों को भी नहीं थी और वह अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।

परिवार के लोगों को जब अपनी बेटी को भारी संख्या में दवा खाने और आत्महत्या करने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

युवती की बची जान

पुलिस ने बगैर देर किए महिला कांस्टेबल की मदद से उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां पर उसका डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू किया। 

इसके बाद युवती होश में आ गई। होश में आने के बाद सादात पुलिस के साथ में गई महिला कांस्टेबल ने जब युवती से उसके आत्महत्या करने का कारण पूछा।

तब उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के किसी बात से नाराज होकर इस तरह का कदम उठाई थी। उसे अपना जीवन बेकार लगने लगा था, जिसको लेकर उसने भारी संख्या में दवा खा ली थी।

वहीं डॉक्टरों ने बताया कि जिस तरह से पुलिस कम समय में युवती को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई और उसका इलाज हुआ. उससे युवती की जिंदगी बच गई।

युवती की जिंदगी बच जाने पर उसके परिवार के लोगों ने यूपी पुलिस और उनकी पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया। साथ ही उनके कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आज यदि यूपी पुलिस नहीं होती तो शायद उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं होती।

अधिकारी ने क्या कहा?

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी भुडकुडा सुधाकर पांडे ने बताया कि –

सादात पुलिस को डिजी कार्यालय लखनऊ से इस तरह की जानकारी मिली थी. इसके बाद सादात पुलिस और महिला कांस्टेबल तत्काल मिले लोकेशन पर पहुंची। वहां पर युवती गंभीर स्थिति में थी जिसे परिजनों के साथ लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जिससे युवती की जान बच पाई।

वर्ग हो या क्षेत्र, हमारी सरकार में हर पिछड़े को प्राथमिकता..बिहार के मोतिहारी में बोले मोदी
PM Kisan 21st Installment : प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
Child dies due to lightning strike : एक अन्य बच्चा घायल
मंत्री जी, पड़ोसी के साथ भाग गई बीवी… जनता दरबार में पहुंचा शख्स, कर दी ये डिमांड
Durg Road Accident Death : दुर्ग में अलग-अलग हादसों ने ली 2 युवकों की जान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Divya Darbar Permission
Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raipur Divya Darbar Permission : प्रेमासाई महाराज ने…

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?