CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

By Newsdesk Admin
09/02/2026
Share
NDPS Act Chhattisgarh
NDPS Act Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 09 फरवरी |

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना पुलिस ने तितुरडीह इलाके में कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 30 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से 2200 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना शराब दुकान के पास तितुरडीह क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद-हरे रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर मोहन नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

पुलिस टीम जब सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति झोला लेकर खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोपाल नाग (38), निवासी वार्ड-19 तितुरडीह, मस्जिद के पास बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से दो पैकेट बरामद किए गए, जो पारदर्शी सेलो टेप से लिपटे हुए थे। जांच करने पर दोनों पैकेटों में गांजा भरा हुआ पाया गया। इसके अलावा आरोपी की पेंट की जेब से 2200 रुपए नकद भी बरामद हुए।

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ की जांच की। जब्त गांजे का कुल वजन 2 किलो 30 ग्राम निकला। इसके बाद गांजा सीलबंद कर जब्त कर लिया गया। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 2 की मौत:बस्तर में ड्राइवर को झपकी आने हादसा, 4 यात्री घायल, 30 अधिक लोग थे सवार
Contact Connect to Act Blood Donation Camp: भिलाई में 15वां रक्तदान शिविर, 105 यूनिट रक्त एकत्र
सुकमा एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री का बयान – 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों को किया गया ढेर..
Bhilai Breaking : बगैर सूचना घेरा थाना, पुलिस से की झूमा झटकी, महापौर निर्मल कोसरे सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत जुर्म दर्ज, विडियो से हो रही पहचान
खड़गे के बयान पर सियासी बवाल, अजय चंद्राकर का पलटवार—कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?