CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud : किराए के बैंक खातों से चलता था करोड़ों का खेल, 61 लाख की साइबर ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud : किराए के बैंक खातों से चलता था करोड़ों का खेल, 61 लाख की साइबर ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। ऑनलाइन निवेश और टास्क के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े साइबर नेटवर्क का दंतेवाड़ा पुलिस ने खुलासा (Cyber Fraud) किया है। जांच में सामने आया कि बैंक खातों को किराए पर लेकर ठगी की रकम इधर से उधर भेजी जाती थी। अंतरराज्यीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • 61 लाख रुपये की ठगी का मामला Cyber Fraud
  • केरल से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बैंक खाते किराए पर देकर करते थे लेनदेन
  • फरार होने के बाद फिर पकड़ा गया आरोपी
  • लोगों से सतर्क रहने की अपील

लंबे समय से चल रही जांच में तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेनदेन की पड़ताल के जरिए पुलिस इस नेटवर्क तक पहुंची। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

61 लाख रुपये की ठगी का मामला Cyber Fraud

मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता भूपेंद्र तेलामी ने पुलिस को बताया था कि ऑनलाइन टास्क और निवेश के नाम पर उससे अलग अलग बैंक खातों में करीब 61 लाख 6 हजार रुपये जमा कराए गए और उसके साथ साइबर ठगी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

केरल से तीन आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी जांच, बैंक खातों के विश्लेषण और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से पुलिस ने केरल के कोझिकोड से मोहम्मद नीजाज आर एम, अभिनव श्रीनिवास और मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में इससे पहले महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और केरल से भी कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

बैंक खाते किराए पर देकर करते थे लेनदेन

पूछताछ में मोहम्मद नीजाज ने बताया कि उसके नाम पर सात से आठ बैंक खाते संचालित किए जा रहे थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम जमा करने, ट्रांसफर करने और नकद निकासी के लिए किया जाता था।

वहीं अभिनव श्रीनिवास ने स्वीकार किया कि वह अन्य लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम मंगवाता था और कमीशन लेकर पैसे दूसरे खातों तथा क्रिप्टोकरेंसी के जरिए आगे भेजता (Cyber Fraud) था। मोहम्मद साहिल ने भी अपने खाते का उपयोग ठगी की रकम के लेनदेन में होने की बात स्वीकार की।

फरार होने के बाद फिर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ लाते समय 20 जून को एक आरोपी केरल के मलाबार क्षेत्र स्थित एक लॉज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। स्थानीय पुलिस की मदद से अगले ही दिन उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधियों के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए तकनीकी जांच और अंतरराज्यीय कार्रवाई लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश, पार्ट टाइम जॉब, टास्क आधारित कमाई या किसी भी अनजान लिंक के झांसे (Cyber Fraud) में न आएं। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा! ठग से संपर्क होते ही अपॉइंटमेंट के नाम पर गंवाए 47 हजार..
जल संसाधन विभाग में बड़ा खुलासा, 23 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, एफआईआर दर्ज होगी
Compassionate Appointment Rule : अनुकंपा नियुक्ति विरासत नहीं, बहू को सास का रखना होगा ख्याल, वरना जाएगी नौकरी
दुर्ग की सिंधी कालोनी में 9 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले सिकली सरदार गिरोह के शातिर चोर मध्यप्रदेश और गुजरात से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, ताला चाबी बनाने के नाम पर घुसते थे घरों में
Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kidnapping Case : गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाले दबोचे गए

Bilaspur Kidnapping Case

Bemetara ACB Bribery Case : एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मची हलचल

Bemetara ACB Bribery Case

Bemetara ACB
Bemetara ACB : रिश्वत लेते ही दबोचा गया प्रधान आरक्षक, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मची हलचल

सीजी भास्कर, 26 जून। बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार…

Cyber Fraud : किराए के बैंक खातों से चलता था करोड़ों का खेल, 61 लाख की साइबर ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 26 जून। ऑनलाइन निवेश और टास्क…

Chhattisgarh Politics : समान नागरिक संहिता से खाद बीज तक घमासान, कई मुद्दों पर आमने सामने आए कांग्रेस और भाजपा

सीजी भास्कर, 26 जून। छत्तीसगढ़ में एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?