CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का आतंक, आधी रात बस्ती में घुसकर 6 कच्चे मकान तोड़े

Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का आतंक, आधी रात बस्ती में घुसकर 6 कच्चे मकान तोड़े

By Newsdesk Admin
30/06/2026
Share
Raigarh Elephant Terror
Raigarh Elephant Terror

सीजी भास्कर, 30 जून। रायगढ़ जिले के कापू वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात जंगल से निकले दो हाथी (Raigarh Elephant Terror) के बीच अलोला गांव की बस्ती में घुस आए और छह ग्रामीणों के कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय सभी ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। हाथियों के गांव में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Contents
  • अलोला और टेड़ासेमर गांव में मचाया उत्पात
  • बाइक सवार पर भी किया हमला
  • जिले में 150 से अधिक हाथियों की मौजूदगी

अलोला और टेड़ासेमर गांव में मचाया उत्पात

वन विभाग के अनुसार कापू वन परिक्षेत्र में इन दिनों करीब 19 हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। इनमें से दो हाथी पिछले एक सप्ताह से अलोला गांव के आसपास डेरा डाले हुए हैं और रात के समय भोजन की तलाश में बस्ती की ओर पहुंच रहे हैं।

शनिवार रात हाथियों ने अलोला गांव में रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, सत्य सिंह और तिलक सिंह के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद दोनों हाथी टेड़ासेमर गांव पहुंचे, जहां दसरिन कोरवा का कच्चा मकान और कार्तिक कोरवा की झोपड़ी भी तोड़ दी। ग्रामीणों के शोर मचाने और हल्ला करने पर दोनों हाथी वापस जंगल की ओर लौट गए।

बाइक सवार पर भी किया हमला

इससे पहले शुक्रवार शाम अलोला बीट क्षेत्र में कापू से किलकिला जा रहे बाइक सवार राजेंद्र सर्पराज और उनके साथी सुखराम डोगीदरहा का सामना सड़क किनारे खड़े हाथियों से हो गया। हाथियों के आक्रामक होने पर दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की। सुखराम तो सुरक्षित बच निकले, लेकिन राजेंद्र सर्पराज हाथी के हमले में घायल हो गए। घायल का उपचार कराया गया है।

जिले में 150 से अधिक हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के मुताबिक रायगढ़ जिले में इस समय 150 से अधिक हाथी मौजूद हैं। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार अकेले धरमजयगढ़ वन मंडल में 126 हाथी हैं, जिनमें 35 नर, 66 मादा और 25 शावक शामिल हैं। सबसे अधिक 18 हाथी लैलूंगा रेंज के मुकडेगा बीट क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय जंगल और हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

हनुमान का किरदार निभाने वाले शख्स के पीछे बेल्ट लेकर दौड़े युवक, वेशभूषा भी फाड़ दी
Oh….my….God… हे प्रभु….E स्कूटर OLA से परेशान ग्राहक गुस्से में पेट्रोल लेकर पहुंचा शोरूम और लगा दी आग, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कम्प्यूटर जल कर खाक, जानिए क्या है वजह….
फिर भड़की हिंसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में उपजा बवाल लगातार बढ़ रहा, लाठी डंडों के साथ उतरे सड़क पर, कई गाड़ियां व दुकानों में लगाई आग
भिलाई स्टील प्लांट में 200 फीट ऊंची गैलरी भरभरा कर गिरी, उत्पादन ठप, सुरक्षा बल ने इलाके को किया सील
युवक ने स्टेटस अपलोड कर कहा – “मेरी पत्नी धोखेबाज है इसलिए मरने जा रहा” 🛑 रेल्वे ट्रेक पर लगाई छलांग, टांग टूटी, पुलिस पहुंची, अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी…

Chitawar Murder Case
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चितावर गांव में युवती (Chitawar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?