CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फिर भड़की हिंसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में उपजा बवाल लगातार बढ़ रहा, लाठी डंडों के साथ उतरे सड़क पर, कई गाड़ियां व दुकानों में लगाई आग

फिर भड़की हिंसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में उपजा बवाल लगातार बढ़ रहा, लाठी डंडों के साथ उतरे सड़क पर, कई गाड़ियां व दुकानों में लगाई आग

By Newsdesk Admin
14/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फ‍िर से ह‍िंसा भड़क गई है। फायर‍िंग में मारे गए युवक रामगोपाल म‍िश्र की शव यात्रा में शामि‍ल लोगों ने कई गाड़ि‍यों और दुकानों में आग लगा दी। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। पुल‍िस फोर्स तैनात है। मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच का है।

आपको बता दें कि बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में रविवार को पहुंचा था। धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने पर समुदाय विशेष के लोगों ने रेहुआ मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी, इससे आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव भी हुआ। हरदी पुलिस ने विरोध कर रहे बहुसंख्यक समाज के लोगों पर ही जमकर लाठियां भांजी और कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद भोर में शव घर पहुंचा‌ है।

कल जब बहराइच के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में अब्दुल हमीद के घर के सामने से विसर्जन यात्रा निकल रही थी। इस दौरान पर समुदाय व‍िशेष ने पथराव कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग की, जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र को गोली लग गई। मेडिकल कॉलेज में रामगोपाल की मौत हो गई। घटना में राजन, सुधाकर, दिव्यांग सत्यवान व अखिलेश वाजपेयी समेत 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के विरोध में आगजनी-तोड़फोड़ शुरू हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के सामने ही सड़क पर रामगोपाल का शव रखकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अस्पताल चौराहे पर भी विसर्जन यात्रा रोककर श्रद्धालु कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।सीतापुर-बहराइच हाईवे स्थित चहलारीघाट पर विसर्जित होने वाली प्रतिमाओं को रोक दिया गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया। फखरपुर क्षेत्र में भी बहराइच-लखनऊ हाईवे पर विसर्जन यात्रा को रोक दिया गया।

आक्रोश की आग देर रात शहर तक पहुंच गई। रात 11 बजे शहर के स्टील गंज तालाब के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल चौराहे पर चार-पांच दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। रात 12 बजे पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठियां भी चलाईं। घटना को लेकर पूरे जिले में माहौल तनावपूर्ण है। देर रात डीआईजी एपी सिंह बहराइच पहुंचे और हालात का जायजा भी लिया है।

Holika Dahan 2025 Muhurt: होलिका दहन पर भद्रा काल ने बढ़ाई मुश्किल, बस इतनी देर है पूजा का शुभ मुहूर्त
Jio Recharge Plan : 239 रुपये में 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS
एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के दौरान आईस्क्रीम वाले से मारपीट, वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा; कांस्टेबल पर लगे आरोप…
Bilaspur Wife Murder Case: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, गला घोंटकर मार डाला – पड़ोसियों से बोला, गिरने से हुई मौत
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा टिकट संजय यादव को, जिलाध्यक्ष ने घोषित किए 15 पार्षद प्रत्याशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?