CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते नौसेना क्लर्क बन गया पाकिस्ती जासूस! राजस्थान पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते नौसेना क्लर्क बन गया पाकिस्ती जासूस! राजस्थान पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

Indian Navy Clerk Arrested For Spying: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में एक और भारतीय की गिरफ्तारी की गई है. राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने बुधवार (25 जून) को एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए दिल्ली स्थित नौसेना भवन के एक अपर डिविजन क्लर्क (UDC) को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता के अनुसार आरोपी की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुनसिका का रहने वाला है. पीटीआई के मुताबित, उसे शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

विशाल यादव महिला हैंडलर के संपर्क में था- पुलिस

गुप्ता ने बताया कि राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस टीम पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि नौसेना भवन दिल्ली के ‘डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड’ में तैनात विशाल यादव एक महिला हैंडलर के संपर्क में है, जो खुद को ‘प्रिया शर्मा’ नाम से पेश करती थी. वह सोशल मीडिया के जरिए विशाल से जुड़ी और उसे पैसों का लालच देकर सामरिक महत्व की जानकारी साझा करने को उकसा रही थी.

ऑनलाइन गेमिंग का आदी था विशाल यादव

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने पाकिस्तान की महिला एजेंट को रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां देना शुरू किया. उसे इसके बदले क्रिप्टोकरेंसी (यूएसडीटी) और बैंक खातों के जरिए धनराशि प्राप्त होती थी. जांच में यह भी पता चला कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे संवेदनशील अभियानों की जानकारी भी साझा की थी.

गुप्ता ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से मिली चैट्स और दस्तावेजों से कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं. फिलहाल जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर विभिन्न खुफिया एजेंसियां विशाल यादव से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि उसके संपर्क में और भी लोग हो सकते हैं, जिन्हें जल्द ही चिन्हित किया जा सकता है.

Bridegroom Family Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, जालौन में भाभी ने बेटियों संग की आत्मदाह की दर्दनाक घटना
घर के आगे बकरा बांधने पर विवाद, दिल्ली में दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, पुलिस तैनात
Monsoon Withdrawal : मानसून की विदाई के साथ झमाझम बारिश, आठ प्रतिशत ज्यादा बरसे बदरा
3 बच्चों की मां 14 साल के लड़के को लेकर फरार, परिजन सदमे में…
‘मजबूरी में झूठ बोल रहे थे पाक PM, अब खुद ही उगल दिया पूरा सच’, डिफेंस एक्सपर्ट ने बजाई शहबाज शरीफ की बैंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल
CM Vijay Ajith Kumar Viral Video : सिल्वरस्टोन में अजित को देखते ही दौड़े विजय, लगाया गले, तृषा भी दिखीं, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय (CM Vijay…

IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
IND Vs AFG 2nd T20I : वरुण बाहर, अब वैभव या संजू! दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला…

Pakistani Creams Alert India
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह

भारत में बिक रही दो पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम…

West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट
West Bengal By Election : नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा दांव, CM के पूर्व PA की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal By Election)…

Sakti Ambedkar Statue Damaged
Sakti Ambedkar Statue Damaged : सक्ती में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी हिरासत में

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?