CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उज्ज्वल निकम बनेंगे राज्यसभा सांसद, हर्षवर्धन श्रृंगला समेत इन 4 को राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

उज्ज्वल निकम बनेंगे राज्यसभा सांसद, हर्षवर्धन श्रृंगला समेत इन 4 को राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार तथा शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. गृह मंत्रालय की ओर से यह अधिसूचना कल शनिवार को जारी की गई थी.संसद के ऊपरी सदन जाने वाले हर्षवर्धन श्रृंगला वरिष्ठ राजनयिक रहे हैं और वह 1984 के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं.

अपने 35 साल के लंबे करियर में हर्षवर्धन ने राजधानी नई दिल्ली समेत विदेश में कई अहम पदों पर काम किया है.विदेश सचिव से पहले अमेरिका में रहे राजदूतवह अमेरिका में भारत के राजदूत (2019) रहे. इससे पहले वह बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त और थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में भी रहे. इसके अलावा उन्होंने फ्रांस (यूनेस्को); अमेरिका (संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क); वियतनाम (हनोई और हो ची मिन्ह सिटी); इजराइल और दक्षिण अफ्रीका (डरबन) में भी काम किया है. हर्षवर्धन ने विदेश मंत्रालय संयुक्त सचिव (महानिदेशक) के रूप में काम किया था, जहां उनके पास बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव के लिए जिम्मेदारी थी.

अमेरिका में राजदूत के रूप में काम करने बाद में हर्षवर्धन श्रृंगला 29 जनवरी 2020 में विदेश मंत्रालय के 33वें विदेश सचिव बनाए गए. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से BA की डिग्री हासिल की थी और भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले भारत में कॉर्पोरेट और पब्लिक सेक्टर में काम किया था.कसाब समेत कई अहम केस लड़ चुके हैं निकमदेश के प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम भी राज्यसभा के जरिए सांसद बनने जा रहे हैं. वह आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पिछले साल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन बेहद कड़े मुकाबले में मुंबई की उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ के हाथों हार का सामना करना पड़ा.सरकारी वकील के रूप में निकम ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब की मौत की सजा के लिए सफलतापूर्वक पैरवी की थी. इस केस के लड़ने के बाद उन्हें 2009 में को Z+ सुरक्षा प्रदान की गई.

साल 2016 में निकम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. यह देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. इतना ही नहीं, उनकी जीवनी पर “आदेश – पावर ऑफ लॉ” फिल्म भी बनी.प्रमोद महाजन मर्डर केस भी लड़े निकमवकालत की दुनिया में खास पहचान बनाने के बाद पिछले साल उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा. वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें मुंबई की उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार बनाया. लेकिन चुनाव में उन्हें हार मिली थी.उज्ज्वल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में बैरिस्टर पिता देवराव माधवराव निकम और विमलादेवी के घर हुआ था. उन्होंने विज्ञान में बैचलर की डिग्री हासिल की और फिर जलगांव के एसएस मनियार लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई की.

निकम ने 26/11 आतंकी हमले के अलावा, टी-सीरीज की स्थापना करने वाले गुलशन कुमार की हत्या, बीजेपी नेता प्रमोद महाजन (जिनकी उनके ही भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी) की हत्या और मुंबई गैंगरेप जैसे चर्चित केस भी लड़ा है. साथ ही वह 1993 के मुंबई बम धमाके मामले में भी सरकारी वकील रहे थे.राम-अयोध्या पर मीनाक्षी जैन लिख चुकीं किताबराज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाली डॉ. मीनाक्षी जैन मध्यकालीन और औपनिवेशिक भारत की एक प्रसिद्ध इतिहासकार हैं.

वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में इतिहास की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की पूर्व फेलो और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद की शासी परिषद की पूर्व सदस्य हैं. वह वर्तमान में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Social Science Research) की सीनियर फेलो हैं.

Vaishno Devi Yatra : बस 48 घंटे… मां वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू होगी, भक्तों का इंतजार खत्म
हिमाचल के ट्रैफिक, तिरुपति मंदिर और खेती के लिए पानी, मोदी कैबिनेट ने किए कई अहम फैसले
मंत्री जी, पड़ोसी के साथ भाग गई बीवी… जनता दरबार में पहुंचा शख्स, कर दी ये डिमांड
Postmartem हाउस के बाहर जिस भाई के लिए रो रही थी बहन, वो थाने पहुंचकर बोला- ‘मैं जिंदा हूं सर’
वंदे भारत स्कूटर के बाद अब यात्रियों को शीघ्र मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा, जानिए कब से दौड़ेगी यह ट्रेन …❓
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

Korba Liquor Shop Protest
Korba Liquor Shop Protest : शराब दुकान शिफ्टिंग पर बढ़ा विरोध, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी धरने में शामिल

Korba Liquor Shop Protest :नीय लोगों का कहना…

DEO's Notice to the Teacher
DEO’s Notice to the Teacher : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र!

DEO's Notice to the Teacher :शिक्षा विभाग का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?