CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fertilizer Action : किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर सरकार की सख्ती

Fertilizer Action : किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर सरकार की सख्ती

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Fertilizer Action
Fertilizer Action

सीजी भास्कर, 22 जुलाई 2026 : खरीफ सीजन 2026 में डीएपी (Fertilizer Black Marketing) की राष्ट्रीय स्तर पर सीमित उपलब्धता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण और कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Contents
  • प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध डीएपी
  • एनपीके और संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर
  • कालाबाजारी पर कार्रवाई, हजारों दुकानों की जांच
  • बारिश प्रभावित किसानों पर भी नजर Fertilizer Black Marketing
  • किसानों से अधिकृत केंद्रों से खरीद की अपील

 

यह भी पढ़ें :  Illegal Sand Action : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण सील; दो ट्रैक्टर जब्त

 

 

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध डीएपी

कृषि विभाग (Fertilizer Black Marketing) के अधिकारियों के अनुसार खरीफ सीजन 2026 के लिए प्रदेश में डीएपी का लक्ष्य 3 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। 21 जुलाई 2026 तक राज्य में 1 लाख 84 हजार 413 मीट्रिक टन डीएपी का भंडारण किया जा चुका है। इसमें से किसानों को 1 लाख 26 हजार 360 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया गया है। वर्तमान में समितियों और गोदामों में 58 हजार 054 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले खरीफ सीजन की तुलना में इस बार उपलब्धता बेहतर है।

 

यह भी पढ़ें :  Sarus Crane Sighting : सरगुजा की वेटलैंड में दिखा राष्ट्रीय गौरव पक्षी सारस क्रेन

 

एनपीके और संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर

कृषि विभाग (Fertilizer Black Marketing) किसानों को डीएपी के साथ एनपीके और अन्य संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए भी जागरूक कर रहा है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग से फसलों की पोषण जरूरतें पूरी होंगी और डीएपी पर निर्भरता कम होगी। अधिकारियों के मुताबिक देश में डीएपी का करीब 70 से 80 प्रतिशत और एनपीके का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आयात किया जाता है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण उर्वरकों की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें :  Raipur Police Action : पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे, घायल 16 जवानों का जाना हाल

 

कालाबाजारी पर कार्रवाई, हजारों दुकानों की जांच

कृषि विभाग (Fertilizer Black Marketing)  ने स्पष्ट किया है कि किसानों से निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक प्रदेश में 4,878 उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। जांच के दौरान 625 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए, 183 केंद्रों पर बिक्री प्रतिबंध लगाया गया और 98 केंद्रों से उर्वरक जब्त किए गए। इसके अलावा 97 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, 11 लाइसेंस निरस्त और 56 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं। वहीं 7 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें :  Minor Rape Case : उपसरपंच के पति पर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाने का दावा

 

बारिश प्रभावित किसानों पर भी नजर Fertilizer Black Marketing

भारी बारिश से जिन क्षेत्रों में बोनी प्रभावित हुई है या किसानों को दोबारा बुआई करनी पड़ रही है, वहां जिला प्रशासन और कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रभावित किसानों को बीज, उर्वरक और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि खेती का काम प्रभावित न हो।

 

यह भी पढ़ें :  Suicide Abetment Case : शादी का दबाव बना युवती की मौत की वजह, हाईकोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

 

किसानों से अधिकृत केंद्रों से खरीद की अपील

राज्य सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे खाद-बीज केवल अधिकृत विक्रेताओं और सहकारी समितियों से ही निर्धारित मूल्य पर खरीदें। किसी भी स्थान पर अधिक कीमत वसूली, कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग या जिला प्रशासन को सूचना देने कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें :  Minor Rape Case : उपसरपंच के पति पर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाने का दावा

 

 

Good governance tihar controversy : जनप्रतिनिधियों की सख्ती से बढ़ा विवाद, कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
CG News : केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती ठाकुर ने रायपुर में अधिकारियों की ली बैठक, महतारी वंदन, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बाल संरक्षण, आंगनबाड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सखी वन स्टॉप सेंटर की हुई समीक्षा
CBSE Board Exam 2026 : परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत, सीबीएसई ने शुरू की फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग सेवा
BEO Suspended : युक्तियुक्तकरण में लापरवाही, विकास खण्ड शिक्षाधिकारी निलंबित
Leopard Spotted  : खनन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन्यजीव सुरक्षा बनी चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?