CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की जीत…! AAP के ऐलान से पार्टी को मिली खुशखबरी

दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की जीत…! AAP के ऐलान से पार्टी को मिली खुशखबरी

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल। Delhi Mayor Election: दिल्ली में मेयर का चुनाव होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत गई है।

Contents
  • AAP ने BJP पर लगाए कई आरोप
  • ‘हारने के डर से बीजेपी ने नहीं होने दिए चुनाव’

दरअसल, 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर का चुनाव था, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह इलेक्शन न लड़ने का ऐलान किया, जिसके बाद बीजेपी को निर्विरोध जीत मिल गई है।

मेयर चुनाव के उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करने के लिए सोमवार (21 अप्रैल) अंतिम दिन था, लेकिन इस दिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ऐलान कर दिया कि इस बार उनकी ओर से कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा।

एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए।

AAP ने BJP पर लगाए कई आरोप

आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी एमसीडी का चुनाव रुकवा दिया था. परिसीमन के दौरान वार्डों को इधर-उधर किया. आप का दावा है कि इसके चलते जबरदस्त गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किया गया. इसके बावजूद BJP चुनाव हारी और AAP की सरकार बनी. इसके बाद भी MCD बैठकों में बीजेपी पार्षदों द्वारा खूब तमाशा किया गया, जिसके बाद आप ने फैसला लिया है कि इस बार मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी.

‘हारने के डर से बीजेपी ने नहीं होने दिए चुनाव’

प्रेस कांफ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने कहा, “दिल्ली में सत्ता को लेकर बीजेपी की डेस्पिरेशन कई सालों से देख रहे हैं. 9 मार्च साल 2022 को इलेक्शन कमीशन ने कहा कि शाम 5 बजे एमसीडी के चुनाव घोषित किए जाएंगे।

इस घोषणा से पहले केंद्र सरकार और उप राज्यपाल ने स्टेट इलेक्शन कमीशन की प्रेस कांफ्रेंस रुकवा दी कि अभी चुनाव मत करवाइए. बीजेपी ने परिसीमन करने का तय किया और 18 महीने बाद चुनाव कराएंगे. उस समय बीजेपी एमसीडी में बुरी तरह से हारने वाली थी क्योंकि लोग आप को वोट देने वाले थे. इसलिए इसे टाल दिया गया.”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “फिर 4 दिसंबर को चुनाव कराए गए. परिसीमन के दौरान एक-एक वार्ड को बीजेपी के लिए तैयार किया गया. जहां लोग बीजेपी के खिलाफ थे, उस वार्ड को निकालकर दूसरी जगह डाल दिया गया. हर विधानसभा में परिसीमन के दौरान आम आदमी पार्टी के सभी गढ़ मिलाकर एक वार्ड बना दिया गया, ताकि आप के सारे वोटर एक वार्ड में रहें. बीजेपी के वोटर्स के छोटे-छोटे वार्ड अलग-अलग कर दिए गए ताकि गिनती में बीजेपी के पास ज्यादा वार्ड के वोट आएं.”

आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि बीजेपी ने परिसीमन के रूप में भ्रष्ट काम किया और इसके बावजूद दिसंबर के चुनाव में AAP को 134 तो BJP को 104 सीटें मिलीं. उसके बाद स्टैंडिंग कमेटी और मेयर के चुनाव में बीजेपी ने बहुत कांड किए. आज मुख्यमंत्री बन गईं रेखा गुप्ता उस समय माइक तोड़ रही थीं. नारे लगाए जा रहे थे और मेयर पर अटैक किया गया।

AI को इंसान ने दी मात! टोक्यो में पोलिश प्रोग्रामर ने OpenAI के एडवांस्ड मॉडल को हराया, दुनिया हैरान…
फ्रेंड के साथ गार्डन घूम रहे असिस्टेंट मैनेजर का बैग गायब, कैश समेत 6 मोबाइल चोरी
भिलाई में नर्सरी छात्रा को टीचर ने लगाया थप्पड़, मां पहुंची थाना, FIR दर्ज
Union Budget 2026 Reaction: भूपेश बघेल ने बताया निराशाजनक, बोले—बजट के बाद बाजार से लेकर भरोसा तक फिसला
Raipur Cafe Controversy : रक्षाबंधन पर बीयर ऑफर से विवाद, ‘द बीयर कैफे’ पहुंचा बजरंग दल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?